logo

KBC के 13वें सीजन की पहली करोड़पति बन गईं हिमानी बुंदेला, अब 7 करोड़ के सवाल का इंतजार! 

12192news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाला पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को पहला करोड़पति मिल गया है। शो के इस सीजन में 1 करोड़ की राशि एक महिला ने जीती है। हिमानी बुंदेला नाम की महिला प्रतियोगी इस सीजन की पहली करोड़पति बनी हैं। सोनी टीवी द्वारा प्रसारित शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि हिमानी अंतिम प्रश्न तक पहुंच गई है। इस प्रश्न का सही उत्तर देने पर हिमानी 7 करोड़ रुपये जीत सकती हैं। इंतजार है कि आगे क्या होगा। 

क्या सात करोड़ वाले सवाल का जवाब देंगी हिमानी
शो का प्रोमो प्रसारित होने के बाद दर्शकों के मन में यही सवाल है कि क्या हिमानी अंतिम प्रश्न का जवाब देने का जोखिम उठाएंगी। वो ये जोखिम उठाती हैं या 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि लेकर गेम को क्विट करती हैं ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। शो के प्रोमो में एक दिलचस्प वाकया दिखा जब प्रतियोगी हिमानी ने एक शायरी कहा। शो के प्रोमो में हिमानी कहती नजर आ रही हैं कि आज जीवन का हर सपना साकार हो गया, आज मुझे सही दे महानायक का दीदार हो गया। 

अमिताभ बच्चन ने हिमानी बुंदेला की काफी प्रशंसा की
कौन बनेगा करोड़पति का ये प्रोमो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिमानी को मुबारकबाद देने वालों की भी कमी नहीं है। वीडियो में सही के महानायक अमिताभ बच्चन भी कहते नजर आते हैं कि केबीसी के इतिहास में ऐसे बहुत से अवसर आये जब हमारे खिलाड़ियों ने इस मंच के अस्तित्व को सार्थक कर दिया। हिमानी बुंदेला के रूप में। हिमानी काफी जिंदादिल शख्सियत हैं। हिमानी ने बताया कि वो दिव्यांग बच्चों के लिए अपने स्कूल में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाती हैं। वो चाहती हैं कि बाकी स्कूलों में ऐसा किया जाये।