logo

गुमला की मॉडल के साथ मुंबई में धोखा, नशा मिक्‍स कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर बना लिया पोर्न वीडियो 

12345news.jpg

द फॉलोअप टीम, गुमला:

गुमला की रहने वाली पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स ने अपने पति पर दहेज़ उत्त्पीडन का केस किया है। मॉडल ने बताया कि वह काम मांगने मुंबई गयी थी। जहां राज कुंद्रा के जैसे एक प्रोडक्शन कंपनी ने उसके कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की गोली मिला दी और उसका पोर्न वीडियो बनाया। फिर उस वीडियो को वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी मिस इंडिया यूनिवर्स को हुई तब उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की। 

ससुराल वालों पर आरोप 

दरअसल, मॉडल की शादी धनबाद के एक लड़के से हुई है। उसने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल वालों ने मॉडल पर आरोप लगाया है कि उसने पोर्न फिल्म में काम किया है। वह लड़कों को फंसाती है। उसकी सास का कहना है कि मॉडल पहले भी दो लड़कों से शादी कर चुकी है। पति के भाई ने बताया कि उसके भाई की 12 साल की बेटी भी है और मॉडल अपने पहले के भी दो पतियों के ऊपर केस कर चुकी है। वो महिला होने का फायदा उठा रही है। इधर मॉडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि वह मानती है कि उसका पोर्न वीडियो वायरल हुआ है। जिसे कुछ महिलाओं ने मिलकर वायरल किया है। इसके लिए उसने शिकायत भी दर्ज कराई है।  

 

राज कुंद्रा वाला मामला 

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स ने कहा कि  "मैंने इंसाफ के लिए पति समेत अन्य के खिलाफ कतरास थाना में मामला दर्ज कराया है। मुंबई में एक गिरोह है जो लड़कियों को धोखे में रखकर गलत तरीके से वीडियो बनाता है और वायरल करता है।  मैं उस मामले में पीड़िता हूं। इसकी जानकारी होने के बाद इंसाफ के लिए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ वहां के मालवानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई हूं। "

क्या कहती है पुलिस 

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि मॉडल की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच हो रही है। धनबाद की कतरास थाना की पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसने पति के अलावा जेठ और सास पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।