द फॉलोअप टीम, डेस्क:
शादियों में कई तरह के खर्चे होते हैं। बड़ा खर्चा होता है मेहमानों को भोजन कराने में। लोग अपनी शादी में बचत का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर देते हैं और इतना करने के बाद भी अगर कोई मेहमान नहीं आये तो यह निराशाजनक होता है। खाना बर्बाद होता देख लोगों को काफी गुस्सा भी आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक घटना वायरल हो रही है जिसमें एक नवविवाहित जोड़े ने अपने शादी में ना शामिल होने वाले दोस्तों को बिल भेज दिया। जी हां खाने की लागत वसूलने का अनूठा तरीका है। लोग नवविवाहित जोड़े के इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं।

दुल्हन ने भेजा 240 डॉलर का चालान
खाने की लागत वसूल करने के लिए दुल्हन ने बिल तैयार किया है। दुल्हन ने यह चालान उन मेहमानों को भेजा, जो निमंत्रण मिलने के बाद भी शादी में शामिल नहीं हुए थे। इन मेहमानों को 240 डॉलर यानी भारतीय 17,700 रुपये का भुगतान करने को कहा। इस इनवॉइस को ट्विटर पर हफिंगटन पोस्ट के वरिष्ठ फ्रंट पेज संपादक फिलिप लुईस ने साझा किया। लुईस ने ट्वीट किया, “मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी शादी के रिसेप्शन का चालान देखा है।”

दूनिया ने देखा रिसेप्शन का चालान
चालान में लिखा है कि शादी का रिसेप्शन नेग्रिल, जमैका के एक रिसॉर्ट रॉयलटन नेग्रिल में हुआ था। बिल में लिखा था: “नो कॉल, नो शो गेस्ट। ” बिल में प्रति शादी के रिसेप्शन डिनर के लिए 120 डॉलर की “यूनिट प्राइस” का भी उल्लेख किया गया था और चूंकि दो मेहमान नहीं आए थे, इसलिए कुल लागत 240 थी। चालान 18 अगस्त का है और इसमें शादी के मेहमानों को राशि का भुगतान करने के लिए एक महीने की समय सीमा दी गई है।