logo

UP Election 2022 : यूपी चुनाव से पहले प्रियंका ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

यूपी चुनाव से पहले प्रियंका ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

द फॉलोअप टीम, लखनऊ: 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इस बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह खबर आई की रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी है। 

2 नेताओं ने थाम लिया बीजेपी का दामन
अब यूपी के 2 दिग्गज नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि मैंने काफी मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुये प्रमोद गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है। पार्टी में उनकी स्थिति काफी खराब है। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है। 

किस वजह से थाम लिया बीजेपी का दामन
प्रमोद गुप्ता के साथ पूर्व कांग्रेस नेता प्रियंका मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। प्रियंका मौर्य ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित हूं। योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से यूपी में शासन किया है उससे प्रभावित हूं। प्रियंका मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व और उनके काम करने का तरीका भी लोगों को लुभा रहा है।