logo

उन लोगों को जानिये जिनकी उंगली पकड़ चलना शुरू करने वाले बेटे-बेटियां बन गए सितारे

11282news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

बॉलीवुड में काम करने वाले एक्टर्स को अच्छी खासी रकम मिलती है। इतनी रकम तो जरूर मिलती है कि वह लग्जरियस लाइफ जी सकें।  साथ ही उनका परिवार भी रॉयल लाइफ जी पाए। बॉलीवुड जगत में  ऐसे कई कलाकर देखने को मिले हैं, जिन्होंने बेहद गरीब और साधारण परिवार से निकलकर नाम कमाया है और अब वह काफी बेहतरीन जीवन जीते हैं। लेकिन इनके माता-पिता आज भी साधारण जीवन जी रहे हैं।  बच्चों की सफलता का उनके जीवन में कोई फर्क नहीं पड़ा है। आज हम ऐसे 8 सेलेब्रिटीज की बात करेंगे जिनके पिता बेहद ही साधारण जीवन जी रहे हैं। 

खेती-किसानी करते हैं मनोज बाजपेयी के पिता

बॉलीवुड जगत के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक हैं मनोज बाजपेयी। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने लोहा मनवाया है। वह आज एक सफल अभिनेता हैं और करोड़ो में उनकी कमाई होती है। लेकिन उनके पिता आज भी बेहद साधारण जीवन जी रहे हैं।  उनके पिता राधाकांत बाजपेयी आज भी गांव में रहते हैं। वह बेहद साधा जीवन जी रहे हैं। हाल ही में उनके पिता की तबियत ख़राब हो गयी थी तो वह उनसे मिलने गांव जा रहे थे लेकिन उनकी फ्लाइट छूट गयी थी जिसके बाद वह ड्राइव करके पिता जी के पास पहुंचे थे। 

पंकज त्रिपाठी के पिता भी एक किसान 

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग से फैंस के बीच एक अलग ही छाप छोड़ी है। फिल्मों और वेब-सीरीज में अपने शानदार काम से लोगों के दिल में जगह बनायीं हैं। पंकज बेहद ही छोटे से गाँव से हैं। आज करोड़ो में कमाई करने वाले पंकज त्रिपाठी के पिता बेहद ही साधारण जीवन जी रहे हैं। उनके पिता बनारस त्रिपाठी एक किसान हैं।  वह गोपालगंज के बेलसंड गाँव में रहते हैं। बेटे के कामयाब होने के बावजूद भी उनकी लाइफ स्टाइल में कोई फर्क नहीं आया है। 

अनुष्का शर्मा के पापा रिटायर्ड जवान

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं अनुष्का शर्मा। अनुष्का के  परिवार से कोई भी  फिल्मो में नहीं रहा है। इसके बावजूद भी अनुष्का ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। अनुष्का के पति भी विराट कोहली हैं लेकिन इसके बाद भी उनके पिता बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। वह भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान हैं और बेहद सरल लाइफ जीते हैं। 

माधवन के पिता टाटा स्‍टील में मैनेजर रहे

‘रहना हैं तेरे दिल में’ इस फिल्म के बाद आर माधवन रातो-रात चमक गए थे। उन्होंने कई हिट फ़िल्में दी जिसमे ‘3 इडियट्स’ प्रमुख हैं।  इन दिनों  वह वेब-सीरीज में वह लगातार काम कर रहे हैं। अभिनेता के पिता रंगानाथ शेषाद्री, जो टाटा स्टील कंपनी में एक पूर्व प्रबंधन कार्यकारी हैं वह एक साधारण जीवन जीते हैं।  बेटे की कामयाबी का थोड़ा असर भी उन्होंने अपने जीवन में नहीं पड़ने दिया है। 

बिपाशा के डैडी सिविल इंजीनियर

आज कल फिल्मो में बिपाशा भले ही दूर दिख रहीं हैंलेकिन वह बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक है। उन्हें हर फिल्म के लिए अच्छी रकम भी मिलती है।  बिपाशा के पिता हीरा बसु एक सिविल इंजीनियर हैं।  वह खुद भी आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं। लेकिन वह साधारण जीवन जीते हैं। उनकी जीवन में आप अधिक टॉम जहां नहीं देखेंगे। 

सिद्धार्थ  के पापा नेवी के पूर्व कप्तान

इंडस्ट्री टैलेंटेड अभिनेताओं में एक माना जाता है सिद्धार्थ मल्होत्रा को।  उन्होंने कम समय में ही एक्टिंग से खुद की पहचान बना ली है। सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी के पूर्व कप्तान थे। रिटायरमेंट के बाद वह बेहद सिंपल लाइफ जी रहे हैं। सिद्धार्थ के पिता सिंपल लिविंग और हाई थिंकिंग पर भरोसा रखते हैं। 

आयुष्मान खुराना के पिता ज्योतिषी

आयुष्मान प्रतिभा के धनी हैं। अपनी जबरदस्त अदाकारी और गायकी के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं। उनके पिता पी खुराना एक ज्योतिषी हैं और अभी भी चंडीगढ़ के उसी गाँव में रहते हैं, जहाँ आयुष्मान का बचपन बीता। आयुष्मान जब मुंबई में अपने काम में व्यस्त रहते हैं, तब भी उनका परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है। उनका परिवार सादा जीवन जीने में विश्वास रखता है। 

डॉक्टर हैं कार्तिक आर्यन के माता-पिता

बात जब भी क्यूट एक्टर की होती है तो कार्तिक आर्यन का नाम आता है। उन्होंने अपने मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है।  कार्तिक फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘फुकरे’ फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।  अभिनेता के माता-पिता दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। वह अभी भी ग्वालियर में ही अपने पुराने घर में रहते हैं।