द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बॉलीवुड में रोड ट्रिप पर बनी फिल्मों में आम तौर पर लड़कों को ही दिखाया जाता है। जिंदगी मिलेगी ना दोबारा, दिल चाहता है जैसी फिल्मों में बॉलीवुड ने यही रूल फॉलो किया लेकिन अब अभिनेता फरहान अख्तर ये सिलसिला तोड़ने वाले हैं। आप सोचेंगे कि कैसे तो आपको बता दें कि फरहान अख्तर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है।
फरहान अख्तर ने की नई फिल्म की घोषणा
गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। पहली नजर में ही ऐसा लग रहा है कि फिल्म का प्लॉट रोड ट्रिप होगा। ये भी स्पष्ट हो चुका है कि फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। साफ है कि इस फिल्म में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। अब तक लड़कों द्वारा रोड ट्रिप के प्लॉट पर फंसी बॉलीवुड में लड़कियों की रोड ट्रिप की नई कहानी दिख सकती है।
Did someone say road trip?
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 10, 2021
Thrilled to announce my next film as director and what better day than 20 years of Dil Chahta Hai to do it. #JeeLeZaraa with @priyankachopra #KatrinaKaif @aliaa08 will commence filming in 2022 and I cannot wait to get this show on the road. ????❤️ pic.twitter.com/Ycg5tRnEeF
3 अभिनेत्रियां साथ नजर आएंगी इस फिल्म में
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरहान अख्तर की नई फिल्म का नाम 'जी ले जरा' है। मिली जानकारी के मुताबिक फरहान अख्तर अपनी होम प्रोडक्शन हाउस के तले जी ले जरा नाम की फिल्म बना रहे हैं। ये रोड ट्रिप के प्लॉट पर बनी फिल्म होगी। दिलचस्प है कि ड्राइविंग सीट पर खुद फऱहान अख्तर होंगे और उनको साथ मिलेगा आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा औऱ कैटरीना कैफ का। बता दें कि फरहान अख्तर अभी हाल ही में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तूफान में नजर आये थे। बता दें कि दिल चाहता है और ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा फरहान के प्रोडक्शन हाउस की ही फिल्में हैं। ऐसे में अब फरहान अपनी नेक्स्ट फिल्म लड़कियों के साथ ले कर आ रहे हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर, फरहान और रीमा कागती ने लिखा है!
2 years ago
— Alia Bhatt (@aliaa08) August 10, 2021
3 girls came together with
1 dream
There was only one place to go to make that dream come true; to 4 of the funnest dream-makers and storytellers in the business @faroutakhtar #ZoyaAkhtar @kagtireema @ritesh_sid pic.twitter.com/peUVD4m0R5
आलिया और कटरीना को साथ देखना दिलचस्प
इस फिल्म के साथ एक और दिलचस्प बात कटरीना कैफ और आलिया भट्ट का साथ नजर आना भई है। बता दें कटरीना अभिनेता रणवीर कपूर के साथ अतीत में रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, वहीं आलिया भट्ट अभी अभिनेता के साथ रिलेशनशिप में हैं। आमतौर पर दोनों ही अभिनेत्रियों को फिल्मी पार्टियों या अवॉर्ड शो में दूरियां बरतते देखा गया है। अब फिल्म में दोनों साथ होंगी। कई सारे सीन भी साथ ही होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इनकी केमिस्ट्री कैसी रहती है।
Cannot wait to be on set with this lot. This makes my heart so happy ♥️#JeeLeZaraa #KatrinaKaif @aliaa08 @FarOutAkhtar #ZoyaAkhtar @kagtireema @ritesh_sid @excelmovies @tigerbabyfilms @chaimettoast pic.twitter.com/2tEb0XqOAG
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 10, 2021
फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के 20 साल पूरे
बता दें कि महान गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस की स्थापना 1999 में हुई थी। सोमवार को ही फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने 20 साल पूरे किए हैं। इस बैनर तले बनी फिल्मों ने हमेशा दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। फरहान अख्तर को बॉलीवुड में बतौर राईटर, डायरेक्टर और अभिनेता के रूप में पहचान मिली है। महान धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक में फरहान अख्तर ही केंद्रीय भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में फिल्म तूफान में नजर आये थे।