द फॅालोअप टीम, मुंबई:
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। एक्ट्रेस इश्वरी देशपांडे की गोवा में एक कार हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट सोमवार सुबह गोवा के बरदेज तालुक के पास अरपोरा नामक के इलाके में हो गया।
साथ थे दोस्त शुभम देशपांडे
बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के समय ईश्वरी के साथ उनके दोस्त शुभम देडगे भी मौजूद थे। मौके पर उनकी भी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईश्वरी देशपांडे की कार क्रीक के गहरे पानी में डूब गई थी जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों का शव गहरे पानी में मिला। बताया जा रहा है कि जिस कार मे दोनों जा रहे थे उसकी स्पीड काफी ज्यादा थी। हालांकि अभी तक नहीं पता चल पाया है कि कार कौन चला रहा था। जांच जारी है।

अक्टूबर मे होनी थी सगाई
आपको बता दें कि इश्वरी देशपांडे और शुभम अगले महीने सगाई करने की प्लानिंग कर रहे थे। दोनों 15 सितंबर को ही गोवा आए थे। ऐसी रिपोर्टस हैं कि ईश्वरी और शुभम ने कुछ दिनों पहले ही अपने मराठी और प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की थी।
