logo

बिग बॅास OTT का किताब जीतने वाली दिव्या अग्रवाल के बारे में जानिये

12988news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

बिग बॅास OTT को पहला विनर मिल गया है। दिव्या अग्रवाल ने शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। इस टाइटल के साथ-साथ दिव्या को 25 लाख का इनाम भी मिला है। बिग बॅास OTT शो फिल्म निर्माता करन जौहर कर रहे थे। फिनाले में दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, निशांत भट्ट शमिता शेट्टी और प्रतीक सहपाल शामिल थे, जिसमें दिव्या ने अपना जलवा दिखाया और OTT का किताब अपने नाम किया। बिग बॅास OTT में दिव्या अग्रवाल के अलावा जीशान खान, प्रतीक सहजपाल, करन नाथ, उर्फी जावेद, राकेश बपत, मिलिंद गाबा, निशात भट्ट, शेट्टी , नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह और रिद्धिमा कंटेस्टेंट्स थे। गौहर खान ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्विट करते हुए दिव्या को जीत की बघाई दी है। उन्होंने लिखा , बधाई हो दिव्या अग्रवाल। शमिता और निशांत भट्ट ने भी अच्छा खेला। प्रतीक सहपाल आपको बिगबॅास 15 में देखेंगे।


दिव्या अग्रवाल की कुछ विशेष बातें 

दिव्या अग्रवाल एक टीवी कलाकार और मॅाडल हैं। कंटेंस्टेंट के तोर पर बिग बॅास  OTT दिव्या का तीसरा और विनर के पर दूसरा रियलिटी शो है। वो इसके पहले एमटीवी स्पिलट्सविला में रनर-अप रह चुकी हैं। वहीं, वो एमटीवी ऐस आॉफ स्पेस के पहले की विनर थीं।  बिग बॅास OTT फिनाले के दौरान सलमान खान फीचरिंग बिगबॅास 15 का नया प्रोमो प्रसारित किया गया और नए सीजन की तारीख का खुलासा भी किया गया। जो 2 अक्‍टूबर से शुरू हो रहा हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास OTT का किताब जितने के बाद अब दिव्या बिग बॅास 15 खेल सकती हैं। 

कौन होस्ट कर रहा है बिग बॅास 15 

बिग बॅास 15 को हमेशा की तरह सलमान खान होस्ट कर रहें हैं , जो सोमवार से शुक्ररवार रात 10 30 पर प्रसारित किया जाएगाा। जबकि शनिवार-रविवार को वीकेंड का वार रात 9 बजें टेलिकास्ट किया जाएगा। करण जौहर ने एक ब्रीफकेस प्रस्तुत किया और प्रतियोगियों को को बिग बॅास 15 के टिकट के बारे में सुचित किया। प्रतिक सहजपाल ने ब्रीफकेस लेने का फैसला किया और वो बिगबॅास 15 में पहुंच गए है। अब वो सलमान खान के साथ बिगबॅास 15 में नजर आएंगे।

(यह कॉपी प्रशिक्षु महिमा सिंह ने लिखी है।)