द फॉलोअप टीम, मुंबई :
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार(Dilip Kumar) को कुछ दिनों पहले सांस लेने में दिक्कत होने के कारण मुंबई के पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब हाल ही में दिलीप कुमार का इलाज कर रहे पल्मोनोलॉजिस्ट(pulmonologist) डॉ. जलील पारकर ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि दिलीप कुमार की हेल्थ में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी भी वे ऑक्सीजन(oxygen) सपोर्ट पर हैं।
हालत में सुधार
डॉ. जलील पारकर ने बताया की दिलीप कुमार कि हेल्थ में सुधार हो रहा है और उनकी सांस फूलने की समस्या भी कम हो गई है। लेकिन वे अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इससे पहले रविवार को डॉ पारकर ने कहा था की दिलीप कुमार की हालत अब स्थिर है। भले ही वे आईसीयू(ICU) में हैं, लेकिन वेंटिलेटर(ventilator(ventilator) पर नहीं हैं। हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और घर वापस लौटें।
फेफड़ों में भर गया है पानी
जानकारी देते हुए डॉ. जलील पारकर ने कहा था कि उनके फेफड़ों में कुछ पानी जमा हो गया है। इसलिए उन्हें भर्ती किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल फ्लक्चुएट हो रहा है। जब पारकर से पूछा गया था कि क्या सबकुछ कंट्रोल में है तो उन्होंने कहा था अभी तो सब ठीक है। लेकिन उम्र को देखते हुए आप ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। इसके साथ ही उनका कोविड टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी। फेफड़ों में पानी भरना उम्र संबंधी दिक्कत है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि उन्हें कब तक अस्पताल में रखना पड़ेगा।