logo

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, दोस्त फैजल फारुकी ने दी अपडेट

9621news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई :
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को आज मुंबई के पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कुछ दिनों पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब हाल ही में दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दी है। फैसल ने दिलीप कुमार के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर कर लिखा, "आपकी प्रार्थनाओं के लिये धन्यवाद। दिलीप साहब पर एक सफल प्ल्यूरल एस्पिरेशन(plural aspiration) प्रक्रिया की गई। मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ. जलील पारकर और डॉ. नितिन गोखले से बात की। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।" 

छाती में भर गया था पानी 
बता दें कि 98 साल के दिलीप कुमार को बाइलेटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन हुआ था। इस बीमारी में छाती के अन्दर फेफड़े के चारों ओर पानी का जमाव हो जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में 'प्ल्यूरल इफ्यूजन' कहते हैं। छाती में बार-बार पानी का जमाव होने से फेफड़े पर दबाव की वजह से सांस फूलने लगती हैं। जानकारी देते हुए डॉ. जलील पारकर ने कहा था की उनके फेफड़ों में कुछ पानी जमा हो गया है। इसलिए उन्हें भर्ती किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल फ्लक्चुएट हो रहा है। जब पारकर से पूछा गया था कि क्या सबकुछ कंट्रोल में है तो उन्होंने कहा था अभी तो सब ठीक है। लेकिन उम्र को देखते हुए आप ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। इसके साथ ही उनका कोविड टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी। फेफड़ों में पानी भरना उम्र संबंधी दिक्कत है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि उन्हें कब तक अस्पताल में रखना पड़ेगा।