logo

दीया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान, अभिनेत्री ने शेयर की बेबी की फोटो

10804news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:

एक्ट्रेस दीया मिर्जा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। दिया ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के हाथों की तस्वीर साझा की है। बेटे का नाम अव्यान रखा गया है। दीया की प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लीकेशन आ गई थी इसलिए प्री-मैंच्योर बेबी को ऑपरेशन से जन्म देना पड़ा।  एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके बेटे का जन्म 14 मई को prematurely (समय से पहले) ही हो गया था और उसकी देखरेख ICU में हो रही थी।  करीब दो महीने बाद आज फैंस के साथ ये खुशखबरी दीया मिर्जा ने शेयर की है। 



प्रेग्नेंसी में आई थी मुश्किल
एक्ट्रेस ने बताया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें बैक्टिरियल इन्फेक्शन हो गया था और जिंदगी लेने वाले जैसे हालात थे। ऐसे में इमरजेंसी ( C-section) द्वारा उनके बेटे का समय से पहले ही बर्थ हो गया था उसके बाद ICU में देख रेख हो रही है। दीया मिर्जा और वैभव रेखी अपने बेटे का घर पर स्वागत करने के लिए बेचैन हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है कि बेटे के दादा-दादी और बहन समायरा उसे गोद में खिलाने के लिए बेताब हैं। 



14 मई को हुआ था बच्चा 
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की एक झलक दिखाते हुए कहा कि 14 मई को उनके बेटे का जन्म हुआ था। साथ ही अभिनेत्री ने विदेशी लेखिका एलिजाबेथ स्टोन की कुछ पंक्तियां भी साझा की है। उन्होंने लिखा, 'आपका एक बच्चा होने के लिए आपको हमेशा ये फैसला लेना पड़ता है कि आपका दिल आपके शरीर के आस-पास हमेशा रहे।'