द फॅालोअप टीम, दिल्ली:
सिंगर हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू प्रताड़ना और यौन हिंसा का केस दर्ज करवाया था। इस मामले मे हनी सिंह सुनवाई की दूसरी तारीख को भी कोट नहीं पहुंचे। हनी सिंह के वकील ने उनके अस्वस्थ होने का हवाला हते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग की हैं। वकील ने दिल्ली कोर्ट को वादा किया है कि वो सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होंगे। अब ये कोर्ट पर निर्भर करता है की वो हनी सिंह को राहत देती है या फिर सख्ती बरतती है।

पत्नी शालिनी ने दर्ज करवाया प्रताड़ना का केस
गौरतलब है कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने एक्टर-सिंगर पति यो यो हनी सिंह और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने घरेलु हिंसा का मामला दर्ज कराया है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह से घरेलू हिंसा मामले में महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड रूपये का मुआवजा मांगा है। शालिनी ने सिंगर पर यौन हिंसा का भी आरोप लगाया है।

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी किया
इस बीच पूरे मामले को लेकर हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि है कि मेरी पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। मैं इन आरोपों से बेहद दुखी हूं। मैंने आज से पहले कभी पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है। मेरे लिरिक्स से लेकर मेरी हेल्थ को लेकर पहले कई बार तरह-तरह की बातें हुई है लेकिन मैंने कभी किसी भी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।
हनी सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है
हनी सिंह ने कहा कि इस मैंने स्टेटमेंट देना इसलिए जरूरी समझा क्योंकि आरोपों में मेरे साथ-साथ मेरे परिवार वालों को भी शामिल किया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि, पत्नी द्वारा सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। गायक ने कहा कि मुझे कानून पर पूरी तरह से विश्वास है। सच जल्द ही लोगों के सामने आएगा। मैं मानसिक रूप से तनाव में हूं।