द फॅालोअप टीम, मुंबई:
पॅापुलर कॅामेडियन कपिल शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भारत में तो उन्हें खूब पसंद भी किया जाता ही है, अन्य देशों मे भी कपिल के चाहने वालों की कमी नहीं है। आपको पता होगा कि इन दिनों अपने शो द कपिल शर्मा शो को लेकर सुर्खियों में हैं। इनके शो में हर हफ्ते कई बड़ी-बड़ी हस्तियां लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। और इसी बीच कपिल की बेटी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

फैमिली के लिए वक्त निकालते हैं कपिल
इस वीडियो को कपिल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी व्यस्तता भरी जिंदगी के बीच भी कपिल अपनी फैमिली के लिए समय निकाल लेते हैं। कपिल शर्मा ने अपनी कॉलेज की फ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ साल 2018 शादी की थी। अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले यानी 10 दिसंबर 2019 को उनकी पत्नी गिन्नी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। वहीं, 1 फरवरी 2021 को कपिल और गिन्नी दोबारा एक बेबी बॅाय के माता पिता बने थे। कपिल अपनी फैमिली के साथ काफी खुश रहते हैं।

कपिल शर्मा ने शेयर किया बेटी का वीडियो
दरअसल ,1 सितंबर 2021 को कपिल ने अपने इन्सटाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनायरा यानी कपिल की बेटी टीवी के सामने नाचते दिख रही हैं और टीवी पर कार्टून चल रहा था। इसे साफ पता चलता है कि आनायरा को कार्टून काफी पसंद है। कपिल शर्मा अपने दोनों बच्चों को बेहद प्यार करते हैं। रक्षाबंधन में भी उन्होंने अपने दोनों बच्चों कि साथ में तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों राखी मना रहे थे। यह उनकी पहली राखी थी।