logo

आंधी से टूटे तार को बिजली विभाग ने नहीं कराया ठीक, करंट लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल

8767news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोड्डा: 

राज्य का मौसम पिछले कई दिनों से करवट ले रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश और आंधी के बाद ममहगामा स्थित बसुआ चौक पर एक बच्चे को नंगे तार से करंट लग गया। बता दें कि घर से बाहर खेल रहे दो बच्चों में से एक टूटे नंगे तार की चपेट में आ गया। बच्चा बेसुध हो गया। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। 

नंगी तार को बच्चे ने पकड़ लिया था
दरअसल शुक्रवार को आंधी में महगामा के बसुआ चौक के पास बिजली का तार टूट गया था। इसे बिजली विभाग ने दुरुस्त नहीं कराया। इधर गली में खेल रहे दो बच्चे तार की तरफ चले गए। यहां खेल-खेल में एक बच्चे ने बिजली का तार को पकड़ लिया। बच्चे के तार पकड़ते ही वह चिपक गया और अपने को छुड़ा नहीं पा रहा था। इधर, उसकी यह हालत देखते हुए उसके साथ खड़े बच्चे ने उसे छुड़ाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो सका। शोर मचाते हुए भागा और दूसरे लोगों को घटना की जानकारी दी। बच्चे की सूझ-बूझ के चलते मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और एक व्यक्ति ने किसी तरह उसे बचा लिया। हालांकि बच्चा बेसुध हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी जान बच गई है। 

बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा 
इस घटना के बाद से स्थानीय लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों से बेहद नाराज हैं। वहीं बच्चों के मां-बाप दोनों डरे हुए हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर बिजली विभाग ऐसे लापरवाही करेगा तो आखिर कैसे इलाके में कोई महफूज रह पाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया की अक्सर ही ऐसी घटना होती है जिसमे कई बारलोगों को अपनी जान से हाँथ धोना पड़ता है मगर बिजली विभाग के कानो में जूं तक नहीं रेंगती।