logo

लैंबोर्गिनी कार के साइलेंसर में पका रहा था मुर्गा फिर हुआ ये ......

9389news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क :
हम में से बहुत सारे लोगो को चिकन यानी की मुर्गा खाना पसंद है। इसके अलग-अलग प्रकार भी होते हैं। हम चिकन को कभी भून कर खाते है,कभी इसके सूप तो कभी रोस्ट कर के। चिकन की ही एक प्रकार है कबाब। जिसे बनाने के लिए लोग आमतौर पर घरेलु गैस का प्रयोग करते हैंं। कुछ लोग गांवों में इसे चूल्हे पर बनाते होंगे लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि कबाब को आप कार की साइलेंसर में पकाएंगे। नहीं ना, यह तो सुनने में भी कितना अजीब लगता है। लेकिन एक व्यक्ति ने ऐसा किया है। यह घटना घटी है चीन में।  जहां एक बंदा लैंबोर्गिनी कार के साइलेंसर में मुर्गा सकता दिख रहा है। यह बंदा कार के साइलेंसर से निकलने वाली ‘लपटों’ से कबाब पकाने की कोशिश कर रहा है। वह कबाब पका ही रहा था की तभी एक अनहोनी हुई। 

धुंआ-धुंआ हुई कार 
बंदा अच्छा खासा कबाब सेक ही रहा था कि मामला गड़बड़ा गया।  अचानक ही इस सुपरकार से धुआं निकलने लगा। और पूरा  माहौल धुंआ-धुंआ हो गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स लैंबोर्गिनी कार के साइलेंसर के मुहाने पर ‘कबाब’ रखे हैं, जिसे पकाने के लिए ड्राइवर कार को रेस देता और छोड़ता है। उसके ऐसा करने से साइलेनसर से लपटें निकलती हैं। कुछ लोग इस तूफानी कारनामे को कैमरे में कैद भी कर रहे होते हैं। तभी कार के पावरफुल इंजन से सफेद धुआं निकलने लगता है। साथ ही, फर्श पर लाल रंग का कूलेंट भी फैल जाता है।



लाखों लोगों ने देखा वीडियो 
 कुछ लोग इस तूफानी कारनामे का वीडियो बना रहे थे। उनमे से ही किसी एक ने इसे वायरल कर दिया जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। हम में से कई लोगो का सपना होता है कि हम लम्बोर्गिनी कार में बैठकर घूमे। लेकिन जिनके पास यह है वह इसमें कबाब सेक रहे है। खैर जिंदगी में ऐसी कुछ करने हमे करते रहने चाहिए जिससे यह लाइफ और रोचक बना रहे।