द फॅालोअप टीम, मुंबई:
दीपिका पादुकोण बॅालीवुड में तो फेमस हैं ही। अब एक बार फिर से हॅालीवुड की ओर ध्यान दे रही हैं। 4 साल पहले उन्होंने विन डीजल के साथ फिल्म xXx RETURN OF XANDER CAGE से हॅालीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि दीपिका ने अपनी अगली हॅालीवुड फिल्म का ऐलान कर दिया है। दीपिका ने एसटीएक्स फिल्म के लिए एक रोमांटिक-कॅामेडी साइन की है। दीपिका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी होंगी।

दीपिका ने इस हॉलीवुड फिल्म का एलान किया
फिल्म को लेकर दीपिका ने कहा कि अच्छे कंटेट को बढ़ावा देना ही हमारा उद्देश्य है। मैं एसटीएक्स फिल्म और टेंपल हिल प्रोडक्शन के साथ पार्टनरशिप को शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोडिट बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरूख खान नजर आए थे। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं।

लोकप्रिय अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाई पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका ने गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी, छपाक, पीकू, ये जवानी है दीवानी, कॉकटेल और तमाशा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही। रणबीर कपूर के साथ भी दीपिका पादुकोण ने अच्छा काम किया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका ये खुलकर स्वीकार करती हैं कि वो रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन अभिनेता ने उनको धोखा दिया। इसकी वजह से दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं।

निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं दीपिका
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आया था। इसमें कई बॉलीवुड सितारों तक एनसीबी की जांच का दायरा पहुंचा। मामले में रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि दीपिका ने इन आरोपों से इंकार किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण कबीर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 में नजर आएंगी। ये साल 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाली टीम इंडिया पर आधारित है। इसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगी।