द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बॉलीवुड के किंग खान हमेशा से अपने फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। वो सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। अपने काम में शाहरुख खान इतने बिजी रहते हैं उनके बच्चों को भी उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है। फ़िलहाल वो कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसका खुलासा खुद उनके बड़े बेटे आर्यन ने किया है। आर्यन ने एनसीबी को पूछताछ में यह जानकारी दी है।
एनसीबी की पूछताछ में हुआ खुलासा
आर्यन खान ने एनसीबी को बताया कि उसके पापा अभी तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। उनके आने वाले फिल्म पठान को लेकर वो बहुत मेहनत कर रहे हैं, इसके लिए उन्हें कई घंटों तक मेक अप करना पड़ता है। गौरतलब है कि आर्यन खान को मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

मैनेजर से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है
आर्यन ने बताया कि उसके पापा इतने बिजी रहते हैं कि उनसे मिलने के लिए खुद आर्यन को भी उनके मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेना होता है। बता दें, ड्रग्स केस में आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। आर्यन खान समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आर्यन अभी भी एनसीबी की कस्टडी में हैं। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। आर्यन ने खुद कबूला है कि वे शौकिया तौर पर ड्रग्स कभी कभार ले लेते हैं और ऐसा वह पिछले 4 साल से ड्रग्स ले रहे हैं।

आंसू नहीं रोक पा रहे आर्यन
बता दें गोवा जा रहे क्रूज में भारी मात्रा में ड्रग्स मिला है। आर्यन खान से लगातार पूछताछ की गई। आर्यन अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने बताया कि वह चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। सोमवार को मुंबई के किला कोर्ट ने में उनकी पेशी हुई, कोर्ट ने आर्यन को 3 और दिन की कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।

साक्ष्य जुटाने के लिए हिरासत में रखना जरुरी
आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरएम नेरलिकर की कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी की तरफ से एडवोकेट अद्वैत सेठना ने दलील दी कि बेशक आरोपियों के पास से ड्रग्स की जो मात्रा मिली वो कमर्शियल नहीं कही जा सकती, लेकिन फिर भी इसके लिंक का पता लगाना होगा। उनका कहना था कि ड्रग्स कहां से ली गईं और मोड ऑफ पेमेंट क्या था, इसकी तह में जाने के लिए आरोपियों को हिरासत में रखना जरूरी है।