द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बॅालीवुड और साउथ की फिल्म में काम करने वाले सोनू सूद कोरोना काल में लोगों के लिए भगवान बनकर आए हैं और ना जाने कितने लोगों की जान बचाई है। सोनू सूद को उनके हेल्पिंग नेचर की वजह से आज हर तरफ से ढेर सारा प्यार और सम्मान मिलता है। ना जाने कितने लोगों को कोरोना काल में मुसिबत से बाहर निकाला है सोनू सूद ने। कोरोना काल में उनकी फैन फॅालोइंग भी तेजी से बढी है। इसी बीच उनके एक और फैन की दीवानगी देखने को मिली है, जो 69 साल के होकर भी सोनू सूद से मिलने स्कूटी चलाकर आए। आंध्रप्रदेश निवासी इस शख्स का नाम जग्गम राजू है और वे जग्गमपेटा के रहने वाले हैंं।

सोनू सूद की समाज सेवा से प्रभावित होकर वे सोनू के फैन बन गए और एक दिन ऐसे ही उन्होंने निर्णय लिया कि वे सोनू सूद से मिलेंगे। राजू ने सोनू सूद से मुलाकात की और उनकी प्रशंसा की। राजू से मिलकर सोनू भी बहुत खुश हुए। फैन के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचाई। इसके बाद उन्होंने फैन के लिए हेल्थ चेकअप की व्यवस्था कराई और उन्हें ट्रेन से उनके घर भी भेजा। बता दें कि सोनू को ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग मसीहा कह कर बुलाते हैं और कुछ लोग तो उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।
