द फॉलोअप टीम, मुंबई:
21 जुलाई 2008 से 31 जुलाई 2016 तक घर-घर में चलने वाला धारावाहिक वालिका वधु के तीनों अहम किरदार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बालिका वधु के तीन किरदार घर घर में फेमस थे। आनंदी, शिव और दादीसा ये तीनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी मौत 1 अप्रैल 2016 को हुई, 16 जुलाई 2021 को दिग्गज एक्टर सुरेखा सीकरी और आज 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

तीनों की इस तरह हुई मौत
प्रत्यूषा बनर्जी: बालिका वधु में प्रत्युषा आनंदी की किरदार में थी। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्यूषा की बॉडी उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली थी। इसके बाद उसे अत्यंत गंभीर अवस्था में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उस समय प्रत्युषा मात्र 24 साल की थीं। प्रत्युषा बालिका वधू के अलावा रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन-5 व बिग बॉस सीजन-7 की प्रतिभागी भी रही थीं। इनके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर का, हम हैं ना, कॉमेडी क्लासेज, आहट व सावधान इंडिया आदि धारावाहिक व टीवी शो में अभिनय किया था।

सुरेखा सीकरी: बालिका वधु में सुरेखा सिकरी ने दादी सा का किरदार निभाया था। इसी साल 16 जुलाई को दिग्गज एक्टर सुरेखा सीकरी की मौत हुई थी। उन्हें भी हार्ट अटैक आया था। इससे पहले उन्हें दो बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था। सुरेखा को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। उनके मैनेजर विवेक सिधवानी ने मीडिया को बताआ, 'तीन बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुकीं ऐक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट के बाद 75 साल की उम्र में निधन हो गया है।
सिद्धार्थ शुक्ला: बालिका वधु में सिद्धार्थ शुक्ला ने शिव का किरदार निभाया था। जिनकी आज 2 सितम्बर को हार्ट अटैक से जान चली गई। वह 40 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई।