logo

इस फिल्म से निकाल दी गई थीं तापसी पन्नू! इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के स्याह सच का किया खुलासा

10475news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरूबा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इन दिनों वो फिल्म में अपने कोस्टार विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन के साथ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में तापसी पन्नू ने सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू ने साल 2019 में आई फिल्म पति, पत्नी और वो के बारे में बात की। इस फिल्म में पहले तापसी पन्नू को काम करना था लेकिन बाद में भूमि पेडनेकर को लिया गया। 



कास्टिंग फाइनल करके फिल्म से निकाल दिया
तापसी पन्नू ने कहा कि पति, पत्नी और वो में मेरी कास्टिंग को लेकर सब कुछ फाइनल हो चुका था। अचानक मुझे मीडिया में पता चला कि मैं फिल्म में नहीं हूं। इसके बाद फिल्म के निर्माता की तरफ से उनको फिल्म से निकालने को लेकर माफी मांगने के लिए फोन किया गया। उन्होंने इंटरव्यू में किसी फिल्म से निकाले जाने या रिजेक्ट किये जाने और उस स्थिति का कैसे सामना किया जाता है, उस बारे में बातचीत की। गौरतलब है कि साल 2019 में आई फिल्म पति, पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आये थे। 



पति, पत्नी और वो नाम की फिल्म का जिक्र किया
गौरतलब है कि तापसी पन्नू ने फिल्म का नाम नहीं लिया लेकिन मीडिया में ये बात स्पष्ट है कि उनको पति, पत्नी और वो नाम की फिल्म से निकाल दिया गया था। तापसी पन्नू को फिल्म से निकाले जाने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने अटकलों को विराम देने के उद्देश्य से एक बयान जारी किया। कहा कि तापसी काफी प्रतिभाशाली हैं। इस फिल्म के लिए हमने कई अभिनेत्रियों से संपर्क साधा था उनमें से तापसी भी एक थीं। हालांकि बतौर निर्माता हमने कोई कमिटमेंट नहीं किया था। इसके जवाब में तापसी ने कहा कि मैंने उस फिल्म के लिए अपनी सारी डेट्स दी थीं। मुझे बताए बिना मुझे फिल्म से निकाल दिया गया। इस बात की जानकारी भी मुझे मीडिया से मिली। 



तापसी ने निर्माताओं को दी थीं अपनी सारी डेट्स
तापसी पन्नू ने कहा कि मैंने उस फिल्म के लिए अपनी सारी डेट्स निर्माताओं को दी थी। अचानक मुझे बताए बिना मुझे फिल्म से निकाल दिया गया। मुझे मीडिया से पता चला कि मैं फिल्म में नहीं हूं। बाद में निर्माताओं का मुझे फोन आया वो भी माफी मांगने के लिए। तापसी पन्नू ने इंटरव्यू में हंसते हुए कहा कि इंडस्ट्री में हम सभी रिजेक्ट हैं। कभी ना कभी आपको रिजेक्ट किया जाता है लेकिन यहां बने रहने और अच्छा काम करने के लिए ये सब झेलना होता है। बता दें कि ये बात पुरानी है। तब भी इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस इंटरव्यू में फिर से उसका जिक्र आ गया। 



अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म से निकाले गए थे
अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत करते हुए विक्रांत मैसी ने कहा कि उनके साथ तो कई बार ऐसा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मैं एक फिल्म की तैयारी में लगा था। वर्कशॉप चल रही थी। दो सप्ताह बाकी रह गए थे शूटिंग में, इसी बीच किसी काम से मुझे शहर से 1 सप्ताह के लिए बाहर जाना पड़ा। जब मैं वापस आया तो पता चला कि मैं फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। मेरी जगह किसी और को फिल्म में ले लिया गया है। मुझे भी ये खबर न्यूज पेपर से पता चला। उस वक्त वो दिल तोड़ने वाला था लेकिन चलता है। 



हर्षवर्धन ने कई अभिनेताओं को किया है रिप्लेस
इसी इंटरव्यू में अभिनेता हर्षवर्धन ने अलग कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि मेरे साथ ज्यादातर ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म को पहले कोई और कर रहा था और बाद में वो मुझे मिली। उन्होंने कहा कि सनम तेरी कसम नाम की फिल्म में उन्होंने किसी को रिप्लेस किया था। उन्होंने कहा कि पलटन फिल्म पहले अभिषेक बच्चन करने वाले थे लेकिन बाद में उनको लिया गया। उसी प्रकार ताईश नाम की फिल्म पहले रणदीप हुड्डा कर रहे थे लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से उनके हिस्से में आई। उन्होंने कहा कि हसीन दिलरूबा वाला उनका किरदार भी पहले किसी और को ऑफर हुआ था।