द फॉलोअप टीम, मुंबई:
क्वीन फेम बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिर से सुर्खियों में है। कंगना सोशल मीडिया में काफी ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलिंग की वजह कंगना का ड्रेस है। दरअसल, कंगना इन दिनों विदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के बाद एक पार्टी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। इस वायरल तस्वीर में कंगना ने वेस्टर्न ड्रेस पहन रखी है। अब सवाल यही है कि आखिर वेस्टर्न ड्रेस पहनने की वजह से कंगना को क्यों ट्रोल कर दिया गया। चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं।

बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं
जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना कभी किसान आंदोलन पर बयान को लेकर तो कभी उनके ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी खरी-खोटी सुनाई थी। जिसके बाद वो देश में सेंसेशन बन गयी।

शुरुआत में तो लोगों ने सुशांत के मामले में कंगना का खूब समर्थ किया पर धीरे धीरे कंगना खुल कर दक्षिणपंथी विचारों को सामने रखने लगी। उसके बाद से ही कंगना हमेशा किसी न किसी विवाद में घिरी नजर आयी हैं।

इस बार कपड़ों को लेकर हुई ट्रोल
अब आप सोच रहे होंगे इस बार कंगना ने क्या टिप्पणी कर दी। दरअसल इस बार कंगना अपने कमेंट को लेकर नहीं बल्कि कपड़ों की वजह से ट्रोल हो रही हैं। क्यों का उत्तर समझने से पहले आपको कुछ और समझना चाहिए। आप नीचे दी गयी तस्वीर को देखिए। ये ट्वीट खुद कंगना ने 2 फरवरी 2021 को किया था जिसमे उन्होंने अपने फोटो के साथ पॉप सिंगर रिहाना के फोटो के साथ कोलाज (collage) बनाया था। कंगना भारतीय कपड़ों में नजर आ रही हैं और रिहाना वेस्टर्न कपड़ों में। कंगना ने इसमें दो अलग-अलग विचारधारा की तरफ इंगित करते हुए कहा था कि रिहाना एक खास विचारधारा की आदर्श हैं जबकि वो राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों की आदर्श हैं। कैप्शन में लिखा था दक्षिणपंथियों की प्रेरणास्रोत और वामपंथियों की प्रेरणास्रोत। मै बस इतना ही कहना चाहती हूँ। "

कंगना का था बदला-बदला अंदाज
दरअसल भारत में चल रहे किसान आंदोलन का कई विदेशी सेलेब्रिटीज़ भी समर्थन कऱ रहे थे। रिहाना ने भी एक ट्वीट किया था। लिखा था कि" हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं ?

#किसान आंदोलन। इस पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी कि रिहाना भारत के आंतरिक मामलों में दखल न दें। साथ ही किसान आंदोलन से जुड़े किसानों को आतंकवादी तक कह दिया था। इस घटनाक्रम के बाद से कंगना हमेशा ही पारंपरिक साड़ी और सूट सलवार में नजर आने लगीं। कभी हाथों में पूजा की थाली लिए तो कभी मंदिर में जलाभिषेक करते हुए।

बोल्ड कपड़ों ने लोगो को चौंका दिया
कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म कर ली है। उन्होंने रैप अप पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। अब उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उनके पीछे सनसेट नजर आ रहा है। किसी लेक के किनारे खड़े होकर वह पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया में इसी तस्वीर पर कंगना ट्रोल हो गईं।
