logo

फटे कपड़े शेयर कर बोलीं गहना वशिष्ठ, मुंबई पुलिस ने मेरी दुर्दशा कर दी

12262news.jpg

द फॅालोअप टीम, मुंबई: 

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एक फोटो शेयर कर बताया है कि मुंबई पुलिस ने  उनकी दुर्दशा कर दी है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लंबा सा पोस्ट भी लिखा है। गौरतलब है कि गहना वशिष्ठ को अश्लील फिल्म बनाने और प्रसारित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि गहना नवोदित मॉडल्स को लालच देकर अश्लील फिल्मों में काम करवाती थीं। 

गहना वशिष्ठ ने दिखाये अपने फटे कपड़े
गहना वशिष्ठ ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है।  इसमें बस उनके कपडे दिख रहे हैं। फटे हुए कपड़ों वाले इस फोटो के साथ ही गहना कैप्शन में लिखती हैं कि पुलिस वालों ने ये दुर्दशा कर दी है मेरी। सारे अकाउंट फ्रीज हैं। पैसे नहीं हैं। घर जा नहीं सकती, वरना पुलिस अरेस्ट कर लेगी। मोबाइल, लैपटॅाप सब ले लिया है। पिछली बार मैंने जमानत के लिए अपनी कार गिरवी रखवा दी थी। 

 

अनजान लोगों के साथ रह रही हैं गहना
अपनी पोस्ट मे गहना लिखती हैं कि कुछ अनजान लोगों के साथ रह रही हूं। एक घर मे अनजान लोगो ने कब्जा कर लिया है। वकील की फीस भी किसी से मांग कर दी थी। इसे ज्यादा क्या करोगे। मुंबई पुलिस इससे जयादा किसी का क्या बिगाडोगे। इतना करने के बाद भी आप लोगों की आत्मा नहीं भरी है तो बनाते रहो झूठे केस सब सामने आएगा।

गहना ने लगाया झूठा केस बनाने का आरोप
पोस्ट में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ कहती हैं कि तुम लोगों ने जिन लड़कियों को मेरे खिलाफ खड़ा किया। पैसों का लालच दिया। एक दिन सब सच सामने आएगा। गहना कहती हैं कि मेरे मोबाइल में सब कुछ हैं। तुम लोगों ने सब कुछ सीज कर लिया। मेरा बुरा टाइम चल रहा है। तुम्हारा भी आएगा। तुम लोग जितना भी कोशिश कर लो मैं कुछ नहीं मानूंगी। गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्मों के रैकेट का खुलासा किया था। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भी गिरफ्तार किया गया।