द फॉलोअप टीम, मुंबई :
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (anupam kher) 36 घंटों में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या में भारी कमी आई है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर गुरुवार को आरोप लगाया। अभिनेता ने आंकड़ों का खुलासा करते हुए ट्वीट किया और कहा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह तकनीकी खराबी है या कुछ और है। खेर ने गुरुवार को ट्वीट किया, प्रिय ट्विटर और ट्विटर इंडिया (Twitter India), मेरे पास बीते 36 घंटे में 80,000 से कम फोलोवर्स हैं। क्या आपके ऐप में कोई गड़बड़ है या कुछ और हो रहा है !! यह एक ऑब्जर्वेशन है। अभी कोई शिकायत नहीं है।
सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
बता दें अनुपम खेर अपनी पीढ़ी के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वहीँ, काम के मोर्चे की बात करें तो, अभिनेता आगामी डोक्यूमेंटी फिल्म 'भुज: द डे इंडिया शुक' की एंकरिंग और कहानी सुनाने के लिए तैयार है, जिसका ट्रेलर इस सप्ताह के शुरू में जारी किया गया था.डोक्यूमेंट्री 2001 के विनाशकारी भूकंप के बारे में है और जीवित बचे लोगों, बचाव दल, पत्रकारों, फोटोग्राफरों को कैप्चर करता है। यह फिल्म 11 जून को डिस्कवरी प्लस (Discovery Plus) पर रिलीज होने वाली है।