logo

पहले फिल्में पाने के लिए चप्पल घिसता था, अब इंकार करना पड़ता है: पंकज त्रिपाठी

12503news.jpg

द फॅालोअप टीम, मुंबई:

अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी गोपालगंज (बिहार) के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी है और मां का नाम हिमवंती देवी है। पंकज त्रिपाठी के चार भाई-बहन हैं जिसमे पंकज त्रिपाठी सबसे छोटे हैं। पंकज त्रिपाठी ने काफी छोटी उम्र से ही परिवार की जिम्मेदारियां उठाना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि पंकज जब 11वीं कक्षा में थे तभी से पिता का हाथ बंटाने के लिए खेतों में काम करना शुरू कर दिया था।

 

रन फिल्म से बड़े पर्दे पर रखा था कदम
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पंकज त्रिपाठी अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला अभिनीत रन फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे में नजर आए थे। पंकज ने बरेली की बर्फी, फुकरे, मसान, स्त्री, लुका-छिपी , गैंग्स ऑफ वसेपुर, एक्सट्रेशन, कागज और मिमी जैसी बेहतरीन फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। गैंग्स ऑफ वसेपुर ने पंकज त्रिपाठी को सबसे बड़ी पहचान दिलाई। फिल्म नील बटे सन्नाटा में पंकज त्रिपाठी ने सहज अभिनय का शानदार नमूना पेश किया। 

फिल्मों के जरिए करोड़ों कमाते हैं पंकज
आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्मों के जरिए लाखों रुपये कमाते हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो काम की तलाश में मुंबई स्थित अंधेरी की सड़कों में भटका करते थे। कहा जाता है कि गांव में त्यौहार के मौके पर पंकज नाटक में लड़की बनकर हिस्सा लिया करते थे, जिनकी वजह से उन्हें गांव वालों की खूब तारीफें मिलती थीं। गांव वाले अक्सर उनका टैलेंट देखकर उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने का सुझाव दिया करते थे। आज पंकज शोहरत की बुलंदियों पर हैं। 

होटल में भी काम कर चुके है अभिनेता 
बता दें कि 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंकज होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने पटना चले गए थे। कॅालेज के दिनों में भी पंकज प्ले का हिस्सा रहा करते थे। कॉलेज के दिनों में पकंज राजनीति भी किया करते थे। एक्टिंग में करियर ना बना पाने के डर से पंकज ने पटना में एक पांच सितारा होटल में काम करना शुरु कर दिया। सात साल पटना में बिताने के बाद पंकज दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट होकर मुंबई चले गए। पकंज को साल 2004 में टाटा टी के एड में नेता बनने का रोल मिला। इसी साल एक्टर अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन में नजर आए। फिल्म में पंकज पर किसी का ध्यान नहीं गया। अब ये फिल्म देखते हुए हर कोई उन्हें पहचान कर हैरान होता हैं। 

ये हैं पंकज त्रिपाठी के अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी ओह माय गॉड, 83 और बच्चन पांडे में नजर आएंगे। 83 में पंकज त्रिपाठी साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला विश्व कप जीतने वाली टीम पर बनी कहानी में टीम के मैनेजर की भूमिका निभाते दिखेंगे। अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बच्चन पांडे में पंकज त्रिपाठी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में ओह माय गॉड-3 की शूटिंग शुरू की है। पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म मिमी में नजर आए थे। उन्होंने कागज नाम की फिल्म में भी शानदार भूमिका निभाई थी। 

पार्किंग में भी फिल्में ऑफर होती हैं
पंकज त्रिपाठी ना केवल फिल्मों में बल्कि वेबसीरिज में भी निर्माताओं की पहली पसंद हैं। पंकज त्रिपाठी ने चर्चित वेबसीरीज मिर्जापुर औऱ मिर्जापुर-2 में एक बाहुबली की शानदार भूमिका निभाई थी। इस वेबसीरीज में उनका काम काफी पसंद किया गया। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहले काम ढूंढ़ना पड़ता था अब कई फिल्मों को इंकार करना पड़ता है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अब जब मैं घर जाता हूं कि मुझे मेरी पार्किंग में ही फिल्में ऑफर होती हैं।