द फॅालोअप टीम, मुंबई:
करोड़ों के मालिक एक्टर जॅान अब्राहम के पास आज दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि उनके मां-बाप ऑटो और बसों से सफर करते हैं। बॅालीवुड एक्टर जॅान अब्राहम को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। करोड़ों की प्रॅापटीज और कई महंगी-महंगी गाड़ियां हैं। उनके माता-पिता पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हैं।

एक फिल्म का करोड़ों लेते हैं जॉन
आपको बता दें कि आज जॅान अब्राहम के पास किसी चीज की की नहीं है। अभिनेता एक फिल्म करने का करीब 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, बावजूद उनके माता-पिता जो मंहगी कारों में बैठकर घूम सकते हैं। एक साधारण जिंदगी जी रहे हैं।

जमीन से जुड़े रहते हैं माता-पिता
दरअसल जॅान अब्राहम के माता-पिता को जमीन से जुड़े रहना अच्छा लगता है। उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करना पंसद है इसलिए वो ऑटो रिक्शा में चलते हैं। जॅान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरे पिता आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से घूमते हैं। वहीं, मेरी मां भी ऑटो से सफर करती हैं। इसका कारण ये है कि वे दोनों जमीन से जुड़े रहकर जीवन जीना पंसद करते हैं।
अक्सर स्लिपर्स में नजर आते हैं जॉन
जॅान अब्राहम भी साधारण जिंदगी जीते हैं। अकसर बॅालीवुड की पार्टियों में वे साधारण टी-शर्ट, जींस और चप्पल में देखा जाता है। इस बात को लेकर जॅान अब्राहम का कहना है कि अक्सर उनसे पूछते हैं कि पार्टी में शूज क्यों नहीं पहनता हूं। जॉन अब्राहम ने कहा कि वे चप्पल ही पहनना पसंद करते हैं क्योंकि ये काफी आरामदायक होता है। खर्च भी नहीं करना पड़ता।