द फॉलोअप टीम, डेस्क:
नए जमाने के इश्क की शुरुआत डेटिंग से होती है। कपल्स डेटिंग के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल प्लान करते हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी पहली डेट हमेशा यादगार हो। यहां जिस कपल की बात की जा रही है उनकी डेटिंग भी यादगार थी लेकिन इस मामले में लड़की के लिए बुरी याद बन गया। इस मामले में युवती उस वक्त हैरान कर गई जब उसका पार्टनर मां की अस्थियों के साथ वहां पहुंच गया। लड़की ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये वाकया शेयर किया है।

महिला ने नाम का खुलासा नहीं किया
महिला ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया में जो वाकया शेयर किया, उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। महिला ने बताया कि वो उस वक्त पूरी तरह से चौंक गई जब उसका डेटिंग पार्टनर एक शीशी में अपनी मां की अस्थियां लेकर पहुंच गया। लड़की ने बताया कि वो एक डेटिंग एप के जरिए एक शख्स को पसंद करने लगी थी। कई दिनों की बातचीत के बाद लड़की ने आखिर उस शख्स से मिलने का फैसला किया। डेट लड़की के घर पर थी।

अजीब हरकतें कर रहा था डेटिंग पार्टनर
महिला ने बताया कि वो अपने घर पर ही डेटिंग पार्टनर का इंतजार करने लगी। महिला ने बताया कि वो शख्स तय वक्त से काफी देरी से उसके घर पहुंचा। पहुंचते ही शख्स ने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि वो बिल्डिंग के कंपाउंड का चक्कर लगा रहा था और ये तय करने की कोशिश कर रहा था कि उसे इस तारीख को लड़की से मिलना चाहिए या नहीं। पहुंचते ही शख्स परिवार की पुरानी कहानियां सुनाने लगा। खुद का लाया खाना वहीं खाने लगा। महिला ने बताया कि शख्स ने अपना खाना तक उसके साथ शेयर नहीं किया। उसकी बातें भी काफी ऊटपटांग थी।
मां की अस्थियां साथ लाया था शख्स
महिला ने बताया कि शख्स ने बातचीत के दौरान जेब से एक शीशी निकाली। उसमें पाउडर जैसी कोई काली चीज थी। महिला को लगा कि वो शायद कोई ड्रग्स जैसी चीज होगी लेकिन जब शख्स ने उस चीज के बारे में बताया तो वो डर गई और हैरान रह गई। शख्स ने बताया कि शीशी में उसकी मां की अस्थियां है। वो हमेशा अपनी मां को साथ रखता है। वो, अपनी मां को उससे मिलवाने लाया है। लड़की ने बताया कि उसने किसी तरह से उसे टरकाया और दोबारा नहीं मिलना चाहती।