logo

रांची में बांटे जाएंगे 13500 राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड नहीं मिलने पर किया हंगामा

4307news.jpg

द फॉलोअप टीम,रांची: 
30 जनवरी से रांची में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनाए गए 13500 हरा राशन कार्ड बांटे जायेंगे। इसके लिए सभी प्रखंडों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में हरा कार्ड के साथ साथ 500 लाल कार्ड का भी वितरण किया जायेगा। डीएसओ शब्बीर अहमद ने बुधवार को सभी प्रखंडों में लगाए जाने वाले कैंप, राशन कार्ड बांटने की तैयारी का जायजा लिया। 

डीएसओ ऑफिस के बाहर हुआ हंगामा 
एक ओर जहाँ राशन कार्ड लोगोंं को दिया जा रहा है वहीं आयुष्मान कार्ड नहीं मिलने की वजह से आम नागरिको में काफी नाराजगी है। आयुष्मान कार्ड  नहीं बनने के कारण कई लोग डीएसओ कार्यालय के बाहर बुधवार को हंगामा करते दिखे। कई लोगों ने डीएसओ से मिलकर भी नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड चाहिए । कार्ड नहीं होने की वजह से लोग  इलाज नहीं करा पा रहे हैं। जबकि, उनके परिजन अस्पताल में भर्ती हैं। बीते 10 दिनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।