द फॉलोअप टीम, डेस्क :
कोरोना(corona) के वजह से लगे लॉकडाउन(lockdown) में लोगों को मानसिक तौर पर परेशान कर दिया है। बड़े तो फिर भी खुद को संभाले हुए हैंं। इस मुश्किल घडी में छोटे बच्चों को भी घरों में बंद बंद घबराहट हो रही है। स्कूल, पार्क और मनोरंजन की जगह बंद से बच्चों के मानसिक और स्वाभाविक व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2 सालों से घरों में बंद बच्चों के व्यवहार में काफी बदलाव आये हैंं। उन्हें यदि सही डायरेक्शन न मिले तो वे चिड़चिड़े हो जाते हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बड़ों के मुकाबले बच्चों में इम्युनिटी (immunity) कम होती है। ऐसे में उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है। आइये आज आपको बताते है कि इस महामारी के बीच आप कैसे अपने बच्चों के स्वास्थ का ध्यान रख सकते हैं।
घर का माहौल बनाएं पॉजिटिव
संक्रमण काल में बाहर जरूर नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है। लेकिन घर में सकारात्मक माहौल बनाकर रखना बहुत ज़रूरी है। छोटे बच्चों पर उनके आस पास का माहौल काफी प्रभाव डालता है। नकारात्मक माहौल उनके मष्तिष्क में दबाव डालते हैं जिससे वे चिड़ चिड़े हो जाते हैं। मोबइाल गेम्स भी बच्चों पर बुरा असर डाल रहे हैं।
घरों की छोटी मोटी ज़िम्मेदारियों से कराएं अवगत
बच्चे इस वक़्त बाहर नहीं जा सकते और वे घरों में बैठे-बैठे बोर भी जाते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को घर की छोटी-छोटी ज़िम्मेदारियाँ दे सकते हैं। पौधों में पानी डालना, अपने खिलौने और कपड़े सही जगह रखना। ऐसे ही छोटे कामों में उन्हें मशगूल रखिये ताकि उन्हें भी अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास हो।
रचनात्मक हॉबी से जोड़ें
बच्चों को कुछ ना कुछ गतिविधियों से जोड़ कर रखें। उन्हें आप चित्रकारी, सिंगिंग, लेखन या किताबें पढ़ना, माइंड गेम जैसी एक्टिविटीज में व्यस्त रख सकते हैं।
दिखाएं प्रेरणादायक कहानियां
इस नकारात्मक वक़्त में बच्चों को मोबाइल में कुछ प्रेरणास्त्रोत कहानियां भी दिखा सकते हैं। साथ ही यह भी जरूर ध्यान रखें कि वह और क्या-क्या मोबाइल में चलाते हैं।
फैमिली टाइम को बनाएं फन टाइम
कोरोना के समय सभी लोग घर में है ऐसे में इस फैमिली टाइम को फन टाइम बनाए। कई सारे इंडोर गेम्स है जिसे साथ मिलकर खेला जा सकता है। ऐसे में वे अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे और उनका मान भी लगा रहेगा।