logo

राज्य के छठवर्तियों के लिए पुख्ता इंतजाम, 15 हजार सुरक्षा बल होंगे तैनात, ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी

राज्य के छठवर्तियों के लिए पुख्ता इंतजाम, 15 हजार सुरक्षा बल होंगे तैनात, ड्रोन कैमरों से भी होगी निगरानी
द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में विभिन्न छठ घाटों पर अर्घ्य देने संबंधी गाइडलाइंस का आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुट गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एहतियात के साथ पर्व मनाने के लिए छठवर्तियों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अर्घ्य की व्यवस्था करने की तैयारी कर चुका है।
ड्रोन कैमरों से भी घाटों की निगरानी 
छठ पर्व के मद्देनजर रांची में जहां एक हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती होगी, वहीं राज्यभर में कुल 15,000 अतिरिक्त जवान तैनात होंगे। राज्य के अलग अलग बटालियन और होमगार्ड से जवानों की तैनाती छठ घाटों पर होगी। राजधानी रांची समेत कई जिलों में ड्रोन कैमरों से भी घाट की निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें.......

एनडीआरएफ की तैनाती भी होगी
रांची में धुर्वा डैम, बड़ा तालाब समेत अन्य गहराई वाले स्थानों पर एनडीआरएफ के दस्ते की तैनाती होगी। एनडीआरएफ के दस्ता तालाब, डैम के किनारे पर गहराई के इलाके में नाव से भ्रमणशील होकर चौतरफा निगरानी रखेगा, ताकि कोई गहराइयों में न आए। वहीं किसी तरह की आपातस्थिति से निपटने की तैयारी भी एनडीआरएफ ने की है। राज्य के सभी जिलों में जिला आपदा मोचन बल को भी सक्रिय किया गया है। छठ घाट जानेवाले लोगों को पुलिस मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने की नसीहत देने का भी काम पुलिस करेगी।