logo

यूपी में 13 साल की लड़की से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, चीख दबाने को मुंह में कपड़ा ठूंसा; हालत नाजुक

ि्ेि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लखनऊ में मंगलवार की रात एक 13 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की बारिश से बचने के लिए एक अंडर कंस्ट्रक्शन मकान में रुकी थी, जहां 5 लड़कों ने मिलकर उसके साथ दरिंदगी की. हैवानियत की हदें पार करते हुए लड़कों ने पहले नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसा, ताकि उसकी चीख कोई सुन ना पाए। नाबालिग की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया है और वारदात के संभावित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग को अस्पताल भेजा गया जहां वो इलाजरत है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रात में थाना आशियाना पर 112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया है और सभी से पूछताछ जारी है। उधर, नाबालिग के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Tags - Lucknow crime news UP police action Ashiyana police station minor survivor medical treatment accused in custody police investigation Lucknow.