डेस्क :
पंजाब में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली एक घटना को अंजाम दिया गया है।पंजाब के अमृतसर इलाके में LIC एजेंट पत्नी ने 15 लाख रुपयों के लिए अपनी पति की हत्या कर दी। मामला अमृतसर के जंडयाला इलाके का है। यहाँ मत्तेवाल के बुलारा ग्राम में रहने वाले व्यक्ति मंजीत सिंह की उनकी पत्नी ने हत्या कर दी। मंजीत लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

अस्पताल से लौटने वक़्त की हत्या
5 मई को मंजीत की पत्नी नरिंदर कौर उन्हें दवा दिलाने अस्पताल ले गई थी। अस्पताल से लौटते वक़्त नरिंदर ने अपने पति मंजीत की हत्या कर दी। जिसकी लाश पुलिस को ब्यास स्थित डेहरीवाल इलाके से मिली मिली। हालांकि ,पत्नी भी घायल अवस्था में थी। नरिंदर को पुलिस के द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को नरिंदर के हाथ पर कट का निशान दिखा ,जिसके बाद पुलिस को नरिंदर पर शक हुआ। पुलिस ने अपने तरीके से नरिंदर से पूछताछ की इस दौरान उसने पति की हत्या कबूल कर ली।
LIC एजेंट नरिंदर ने 15 लाख बीमे के रुपयों के लिए की हत्या
इस हत्याकांड कि जानकारी देते हुए DSP सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि हत्या की आरोपी नरिंदर कौर का कहना है कि उसका पति करीब 20 वर्षो से बीमार चल रह था। पति के इलाज और दवाओं के खर्चे के साथ बच्चो की बच्चो की पढाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था। इन सारी दिक्कतों से तंग आकर इनसे छुटकारा पाने और LIC पालिसी के जरिये 15 लाख रूपए पाने के लिए उसने अपने पति की हत्या कर दी।पुलिस की पूछताछ में महिला ने लालचवश अपने पति ही हत्या की बात स्वीकार की है।