श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने कम से कम 3 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबल के जवानों ने बुधवार को मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया। मिली जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के केरारी इलाका स्थित नजिभात क्रॉसिंग पर मुठभेड़ हुई।
J-K: 3 Pakistani terrorists, cop killed in Baramulla encounter
— ANI Digital (@ani_digital) May 25, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/vvyJz5L6uv#Baramulla #Encounter #JeMTerrrorists pic.twitter.com/uzPszC4fkP
जम्मू-कश्मीर पुलिस का 1 जवान शहीद
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का 1 जवान भी मारा गया। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। कश्मीर जोन पुलिस ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये वहीं पुलिस का एक जवान शहीद हो गया।

इस साल मारे गये 22 पाकिस्तानी आतंकी
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इन तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मिलाकर इस साल अब तक मुठभेड़ में मारे गये पाकिस्तानी आतंकियों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। विजय कुमार ने बताया कि मारे गये आतंकवादी बीते 3-4 महीने से इलाके में सक्रिय थे।