logo

Travel india : आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, हम पांच सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट ले आये

shuttersto-efbf63a8e70557c.jpg

डेस्क

भारत को पांच मौसमों का देश कहा जाता है। अभी ग्रीष्म ऋतु ने दस्तक दे दी है। यह 15 अप्रैल से शुरू होकर लगभग 15 जुलाई तक रहती है।  ग्रीष्म ऋतु वर्ष का सबसे गर्म मौसम होता है, लेकिन अगर आप घूमने के शौकीन हैं। आप ठंडी और वादियों वाली जगहों की सैर करना चाहते हैं तो आपको हम पांच जगहों का पता बताते है। ये बेहद खूबसूरत वातावरण, पहाड़ों और नदियों की मीठी हवा वाली जगह है। कहा जाता है कि अप्रैल के महीने में घूमने के लिए भारत की सबसे खास जगह है। 

1. शिमला (Shimla): शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है.शिमला एक  लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है और यहां घूमने के लिए द रिज शिमला, माल रोडजाखू हिल व मंदिर, का आप इस जगह पर आकर  खूब आंनद उठा सकते है।यहां  सोलन आदि भी मौजूद हैं. यहां का नजारा आपके दिल को छू जाने वला है। शाम के  समय  का नज़ारा आपके मन को मोह लेने वाला होता ,खेर आप इसका अनुभव उस जगह पर जाकर करेंगे थो आपको बेहतर समझ आएगा।

2. नैनीताल (Nainital): नैनीताल उत्तराखंड में कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित है. यहां  की खूबसूरती पहाड़ो से शुरु  होती है। और खास जगहों में नैनी झील, नैना देवी मंदिर, माल रोड, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप समेत कई सुंदर जगहों पर जा सकते हैं.यह का सुन्दर दृश्य आपके मन को छू जाने वला है। 


3. पहलगाम (Pahalgam): पहलगाम जम्मू और कश्मीर में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. अगर आप अप्रैल में यहां घूमने  की योजना बना रहे है थो त्यार हो जाए। घूमने वाले जगहों में  अवंतीपुर मंदिर, सारन हिल्स, ममलेश्वर मंदिर, पहलगाम गोल्फ कोर्सकोल्होई ग्लेशियर,चंदनवारी, अवंतीपुर मंदिर और कुछ झीलों को देखने के लिए भी टाइम निकाल कर जाएं.ताकि इसका आप इसका पूरा लुफ्त उठा सके।  

4 . गंगटोक (Gangtok): सिक्किम की राजधानी गंगटोक जहां आपको सिक्किम में स्थित एक खूबसूरत जगह  नाथु ला पास, ताशी व्यू पॉइंट, एमजी रोड, हनुमान टोक और रेशी हॉट स्प्रिंग्स देखने का मौका मिल  सकते हैं.

5 . मनाली (Manali):प्रकृति प्रेमी टूरिस्ट के लिए मनाली में घूमने के काफी सारे ऑप्शन है जिनमे से माउन्ट ट्रैकिंग , एडवेंचर , राफ्टिंग , धार्मिक स्थल और स्नो फॉल जिसके लिए दुनिया भर में फेमस है । हिमालय पर्वत के बर्फ की ऊँची ऊँची चोटियों से ढंका मनाली प्रसिद्द है अपने हिल स्टेशन , झरने , नदियां और सर्दियों में Snow fall के साथ साथ सेव की खेती के लिए जिसकी बजह से देश और विदेश के शैलानियों के आकर्षण का केंद्र है ।