logo

खुशखबरी : क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ सकेंगे यूजर्स, RBI ने दी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ सकेंगे यूजर्स, RBI ने दी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

डेस्क:
अब आप क्रेडिट कार्ड अपना UPI जोड़ सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्रेडिट कार्ड को UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) से जोड़ने की अनुमति दे दी है। इसे आम लोगों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन इस सुविधा का लाभ कैसे उठाना है इसके लिए इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें। 


नई सुविधा से डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा 

बता दें कि फिलहाल UPI, डेबिट कार्ड के जरिये सेविंग या करंट अकाउंट से जुड़ सकता है और इसी के जरिए आप पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, अब इसमें क्रेडिट कार्ड का भी विकल्प मिल गया है। आरबीआई की नई सुविधा से डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा तो मिलेगा ही, इसके साथ यूजर्स को पेमेंट का नया विकल्प भी मिलेगा। आप शॉपिंग से लेकर पैसे ट्रांसफर करने तक का काम क्रेडिट कार्ड से जोड़कर कर सकते हैं।  


क्रेडिट कार्ड द्वारा विस्तारित क्रेडिट का लाभ 
वर्ल्डलाइन इंडिया के सीईओ रमेश नरसिम्हन ने कहा कि UPI आज उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन भुगतान का सबसे लोकप्रिय विकल्प है। आरबीआई की नई सुविधा न केवल उपभोक्ताओं को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा बल्कि क्रेडिट कार्ड द्वारा विस्तारित क्रेडिट का लाभ भी देगा।


क्या होता है UPI
UPI का पूरा नाम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payments Interface) है। ये एक ऐसा तरीके है जिसके मदद से आप कहीं पे भी किसी भी वक़्त अपने बैक अकाउंट से पैसे चाहे आप भेज सकते है अपने दोस्त या रिश्तेदारों के अकाउंट में, और अगर आपको किसी को पेमेंट करना है तो भी आप आसानी से UPI के मदद से पैसे दे पाएंगे। आप इसकी मदद से किसी भी तरह का पेमेंट कर सकते है।