डेस्कः
सांप का नाम सुनते ही हमारे शरीर में सिहरह होने लगती है। हम सांप का नाम सुनते ही डर जाते हैं और अपने आस पास देखन लगते हैं कि कहीं कोई सांप हमारे अगल बगल तो नहीं है। अब जरा सोचिए कि आप अपने ऑफिस में काम कर रहे हों और अचानक ही सांप निकल आए तो आप क्या करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ है। घटना कोटा रेल मंडल के रावठा रोड स्टेशन के सिग्नल पैनल की है। जहां बुधवार को अचानक एक कोबरा सांप आकर बैठ गया।

कर्मचारियों में हड़कंप मचा
सिग्नल पैनल पर कोबरा सांप को देखकर स्टाफ के हलक सूख गये। बाद में पॉइंट्समैन ने कोबरा सांप को वहां से हटाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा तब जाकर स्टाफ की जान में जान आई। सिग्नल पैनल पर बैठे कोबरा सांप का यह वीडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हो रहा है। इससे पहले भी कोटा इलाके में कोबरा सांप कई घरों में घुसपैठ कर चुके हैं।