logo

तेलंगाना : एक ही परिवार के 3 सदस्यों के मिले शव, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस 

 एक ही परिवार के 3 सदस्यों के मिले शव, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस 

तेलंगाना, निजामाबाद
जिले के येडापल्ले मंडल के वडेपल्ली गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोग मृत पाए गए। मृतकों की पहचान सुरेश (53), उनकी पत्नी हेमलता (45) और उनके बेटे हरीश (22) के रूप में हुई है। मिली खबर के मुताबिक मृतक के एक रिश्तेदार ने घर आकर तीनों को बेहोश पाया। उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों का मानना है कि परिवार के सदस्यों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की होगी। घर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोधन सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है। 

Tags - Telangana Bodies family National News National News Update National News live Country