logo

मुंबई : शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान को NCB से मिली क्लीन चिट 

शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान को NCB से मिली क्लीन चिट 

डेस्क :
शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान  को ‘क्रूज़ पर ड्रग’ मामले में एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी है। आज शुक्रवार को एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की। बीते साल एक क्रूज़ पर हो रही कथित रेव पार्टी में NCB को ड्रग पेडलर के चैट मिले थे। इस मामले में शाहरुख़ ख़ान के बेटे को गिरफ़्तार किया गया था। आज कोर्ट में एनसीबी ने छह हज़ार पन्नों की चार्जशीट दाख़िल की है।इस मामले में NCB ने 14 लोगों को अभियुक्त बनाया था । अदालत ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए आर्यन ख़ान को जेल से रिहा किया था। 

क्या था पूरा मामला
आर्यन खान का मामला मुंबई में एक क्रूज पर हो रही कथित रेव पार्टी से जुड़ा है। बीते साल अक्टूबर में आर्यन ख़ान समेत 17 लोगों को मुंबई में एक क्रूज़ पर हो रही कथित रेव पार्टी से जुड़े मामले में गिरफ़्तार किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB ) ने अदालत से कहा था कि अभियुक्तों के मोबाइल में ड्रग पेडलर से चैट मिले हैं। ऐसे में उन्हें हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना ज़रूरी है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अदालत से 11 अक्तूबर तक के लिए आर्यन की हिरासत मांगी थी।  इसके बाद आर्यन ने ज़मानत के लिए अर्ज़ी दायर कर दी। हालांकि उन्हें एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज़ शिप पर रेव पार्टी चल रही है। इसलिए NCB के अधिकारी यात्री बन गए और क्रूज़ पर चले गए।


NCB ने ड्रग्स लेते हुए डाली थी रेड   
एनसीबी के मुताबिक क्रू़ज़ के समुद्र के बीच में जाने के बाद रेव पार्टी शुरू हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पार्टी के लिए क्रूज़ शिप का टिकट क़रीब 80,000 रुपये का था।एनसीबी की टीम ने ड्रग्स लेना शुरू करने के बाद पार्टी में शामिल लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने जिस क्रूज़ शिप को अपने क़ब्ज़े में लिया था, उसकी सर्विस कुछ ही दिन पहले शुरू हुई थी।