logo

दिल्ली : पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों से क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने को कहा, क्या है ये! 

पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों से क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने को कहा, क्या है ये! 

डेस्क: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय छात्रों को क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय छात्रों के एसटीईएम लीडर्स के रूप में अगली पीढ़ी का हिस्सा बनकर मानवता के लिए बेहतर भविष्य तैयार करने में योगदान देना चाहिए। पीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम में जु़ड़कर बेहतर लीडर्स और इनोवेटर बनना चाहिये। 

 

क्वाड समूह ने शुरू किया फेलोशिप प्रोग्राम
गौरतलब है कि क्वाड समूह में शामिल ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका ने मिलकर क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया किया। टोक्यो में इसकी लॉंचिंग की गई। इस फेलोशिप प्रोग्राम के तहत चारों देशों के 100 छात्रों को अमेरिका में साइंस, टेक, इंजीनियरिंग और मैथ्स में ग्रेजुएट की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जायेगी।

ये अपनी तरह का पहला फेलोशिप प्रोग्राम है। इसका उद्देश्य क्वाड समूह के अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतरीन प्लेटफॉर्म मुहैया करवाना है। 

फेलोशिप प्रोग्राम यूनिक और बेहतरीन प्रयास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम यूनिक और बेहतरीन प्रयास है। ये प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रोग्राम हमारे विद्यार्थियों को अमेरिका में ग्रेजुएट और डॉक्टर्स कोर्स के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म मुहैया करवाता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम की बदौलत विद्यार्थियों को एक्सीलेंसी और चारों देशों के बीच बेहतरीन संवाद और संबंध बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।