logo

महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत

महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत

गयाजी/बिहार

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से बौद्ध भिक्षुओं ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान  मंदिर के केयरटेकर डॉ. भिक्षु दीनानंद और डॉ. भिक्षु मनोज ने उन्हें खादा भेंट कर स्वागत किया। 

पूजा-अर्जना कर ध्यान लगाया
राष्ट्रपति मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध को खीर का भोग लगाकर और चीवर चढ़ाकर आशिर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर के पीछे स्थित पवित्र बोधिवृक्ष को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की परिक्रमा कर कुछ समय तक ध्यान भी लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित मुचलिंद सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने मछलियों को दाना खिलाया। राष्ट्रपति को मंदिर प्रबंधन की ओर से महाबोधि मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और परिसर से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दी गईं। 

2:30 बजे राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगे 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रपति गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लौटेंगे, जहां से उनका विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा। राष्ट्रपति आगमन को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिए गए हैं। गया एयरपोर्ट से महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Tags - Myanmar President visit Min Aung Hlaing India visit Mahabodhi Temple Bodh Gaya