डेस्क:
हैदराबाद से पार्टी करके आ रही किशोरी के साथ मर्सिडीज में गैंगरेप किया गया। यह मामला 28 मई का है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने में कुल 5 नाबालिग ही शामिल थे जिनमें से एक अरोपी विधायक का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में पुलिस ने IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हाई प्रोफाइल पार्टी में गई थी पीड़िता
पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में लड़की के पिता ने बताया गया है कि उनकी बेटी की उम्र 17 साल है। 28 मई को वो एक हाई प्रोफाइल पार्टी में गई थी। यह पार्टी उसके दोस्त दोस्त सूरज और हादी ने दी थी। शाम के लगभग 5:30 बजे लड़की वहां से अपने घर के लिए निकली। पब में मिले उसके दोस्त (आरोपियों) ने उससे कहा कि वे उसे घर छोड़ देंगे और गाड़ी में बैठने को कहा। वह कार में बैठ गई। बताया जा रहा है कि कार में पहले ही 3-4 लड़के बैठे थे। पीड़िता के पिता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी इस वारदात के बाद बहुत डरी है और ज्यादा जानकारी नहीं दें पा रही है।

यह नॉन एल्कोहॉलिक पार्टी थी:पब मैनेजमेंट
पुलिस के मुताबिक लड़को ने कार को पहले अंधरे और सुनसान इलाके में ले गए। उन्होंने नाबालिग के साथ मारपीट भी की है। वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना को अंजाम देने से पहले सभी आरोपी एक पेस्ट्री की दुकान पर गए थे। पुलिस के मुताबिक पार्टी में पीड़िता के साथ विधायक के बेटे के अलावा अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष का बेटा भी शामिल था। फिलहाल, पीड़िता केवल एक आरोपी की पहचान कर सकती है और उसका नाम भी बता सकती है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी भी नाबालिग हैं। वहीं पब मैनेजमेंट से इस मामले को लेकर पूछताछ की गई तो उनका कहना है कि यह नॉन एल्कोहॉलिक पार्टी थी। जहां आए लोगों ने शराब का सेवन नहीं किया था।

रेप केस दर्ज
वहीं पीड़िता ने अब तक जितना भी बयान दिया है उसे आधार मानते हुए पुलिस ने धाराओं को बदलकर रेप केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने के लिए पब में पार्टी में शामिल लोगों और वहां काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई है।