logo

महुआ मोइत्रा का BJP पर तंज, पोस्ट में लिखा - ‘खुले हैं BJP के द्वार आ जाओ नहीं तो अब के बार-तिहाड़'

MAHUA11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बंगाल में चुनाव का प्रचार शुरू हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर वार-पलटवार भी शुरू हो गया है। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने आज अपने  एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिख कर BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा ‘खुले हैं BJP के द्वार आ जाओ नहीं तो अब के बार-तिहाड़। इस पोस्ट से उन्होंने सीधे BJP पर इस बात का आरोप लगाया है कि जो लोग BJP में शामिल नहीं होते हैं उनपर कई तरह के आरोप लगाकर केंद्र की सरकार जेल भेजने का काम करती है।

  ईडी ने दर्ज किया महुआ पर ये मामला
बता दें महुआ मोइत्रा पर विदेशी मुद्रा अधिनियम या फेमा के तहत एक मामला लंबित है। बीते मंगलवार को ईडी ने इस मामले में निष्कासित सांसद के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसके बाद ही महुआ मुइत्रा के तरफ से ये प्रतिक्रिया आई है।

न्यूज वेवसाइट की कटिंग भी शेयर की
एक्स पर पोस्ट के साथ ही महुआ ने एक वेवसाइट की कटिंग भी शेयर किया जिसमें इस बात का जिक्र था कि साल 2014 से लेकर अब तक करीब 25 ऐसे नेता हैं जिनपर भ्रष्टाचार का मामला चल रहा था। बाद में वे BJP में शामिल हो गए। अभी 23 लोगों पर मामला खत्म हो गया है। 3 केस तो पूरी तरह बंद हो गए हैं। वहीं 20 केस ऐसे हैं जिसपर अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर खोले जाएंगे।

Tags - MAHUA MOITRATMCEDPOLITICAL NEWS BJP