logo

हनीमून पर जाने के लिए फ्लाइट कैंसिल कराकर ट्रेन टिकट बुक किया, नाराज पत्नी ने जान दे दी

ूगकोो.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बिहार के बक्सर निवासी सोनाली के रूप में हुई है, जिनकी शादी इसी साल फरवरी में भोजपुर जिले के पिंजरोई संदेश निवासी कमलकांत से हुई थी। कमलकांत एक प्राइवेट बैंक में डिप्टी मैनेजर हैं और दोनों लखनऊ के एक फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।

 


हनीमून की योजना को लेकर हुआ था विवाद
पति कमलकांत के अनुसार, नौकरी की व्यस्तता के कारण शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं जा सके थे। करीब एक महीने पहले उन्होंने फ्लाइट से कश्मीर जाने की योजना बनाई थी और टिकट भी बुक कराया था। 28 जून को सोनाली लखनऊ पहुंचीं। शुक्रवार को कमलकांत ने फ्लाइट टिकट रद्द कर ट्रेन का टिकट बुक करा दिया, जिससे सोनाली नाराज हो गईं और दोनों के बीच विवाद हुआ। शनिवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर चले गए। वहां से उन्होंने पत्नी को व्हाट्सएप पर ट्रेन टिकट भेजा, लेकिन बाद में पत्नी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई, जिन्होंने फ्लैट में जाकर देखा तो सोनाली मृत मिलीं।


मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
सोनाली के मायके वालों ने पति और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना तथा हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई और पति ने शव के साथ फोटो भी खिंचवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित छह लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Lucknow, Indiranagar, Sonali Death, Dowry Death, Honeymoon Dispute, Kashmir Trip, Deputy Manager, Bihar News, Police Investigation, Train Ticket
Lucknow, Crime, DowryDeath, Bihar, Investigation
lucknow indiranagar sonali death honeymoon dispute dowry death train ticket kashmir trip

Tags - Lucknow Crime DowryDeath Bihar Investigation