logo

राज्यसभा चुनाव : कपिल सिब्बल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ अब करेंगे साइकिल की सवारी 

कपिल सिब्बल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ अब करेंगे साइकिल की सवारी 

डेस्क :
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दिया है। मीडिया से बात करते हुए सिब्बल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 16 मई को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। कपिल सिब्बल ने कहा कि वह विपक्ष में एक गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि मोदी सरकार का विरोध किया जा सके।  सिब्बल ने कहा कि मोदी सरकार का 2024 में साझा विरोध होना चाहिए।

राज्यसभा के लिए सपा से भरा पर्चा
कपिल सिब्बल ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सांसदी के लिए पर्चा भरा है। उन्होंने कहा कि उन्हें समर्थन समाजवादी पार्टी समेत कई दलों से मिल रहा है। कपिल सिब्बल कांग्रेस के नाराज़ धड़ा जी-23 के अहम हिस्सा थे। वह पार्टी से लंबे समय से नाराज़ चल रहे थे। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक कपिल सिब्बल के नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने कहा, ''समाजवादी पार्टी के समर्थन से कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। वे एक जाने-माने वकील हैं।  राज्यसभा और लोकसभा में वह प्रभावी तरीक़े से लोगों के मुद्दे उठाते हैं। देश कई चीज़ों से जूझ रहा है और मुझे उम्मीद है कि राज्यसभा में वह इन मुद्दों को प्रभावी तरीक़े से उठाएंगे। हालांकि ,माना ये भी जा रहा है कि सपा सांसद आज़म खान की पार्टी से बेरुखी को देखते हुए उनके वकील कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। 

बिहार-झारखण्ड से भी सिब्बल उम्मीदवारी के लगाए गए थे कयास 
लालू यादव और उनके परिवार पर CBI की रेड पड़ने के बाद उन्हें कानूनी पचड़े से निकलने के लिए किसी अच्छे वकील की जरूरत पड़ेगी। वही झारखण्ड में  खनन पट्टा मामले में हेमंत सोरेन सरकार भी संकट में है। ऐसे में झारखंड और बिहार से भी सिब्बल की राज्यसभा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही थी।