नई दिल्ली:
भारत ने परमाणु हमले में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि इसका सफल परीक्षण कल यानि छह जून को शाम साढ़े 7 बजे ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। इसका परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किया गया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 4000 किलोमीटर है। इस प्रक्षेपण ने सभी परिचालन मापदंडों के साथ रक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को भी मान्यता प्रदान किया है। यह सफल परीक्षण 'क्रेडिबल मिनिमम डिटेरेंस यानि विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।

भारत ने पूर्व में अग्नि 5 मिसाइल का किया हैं सफल परीक्षण
अग्नि 4 के पहले भारत परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर चुका है। इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर थी।

भारत लगातार मज़बूत कर रहा अपनी रक्षा प्रणाली
भारतीय सेना एक के बाद एक मारक हथियार से देश के रक्षा तंत्र को मज़बूत कर रहा हैं। इससे पहले भारतीय नौसेना ने एक ‘‘सीकिंग हेलीकॉप्टर'' से स्वदेश विकसित पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। परीक्षण ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज में किया गया था।