logo

लोकसभा चुनाव का टिकट मिलते ही TMC नेता महुआ मोइत्रा को ED का समन, इस मामले में किया तलब

MAHUA3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


TMC नेता महुआ मोइत्रा को ED ने समन भेजा है। जांच एजेंसी उनसे विदेशी मुद्रा के लेनेदेन मामले में पूछताछ करना चाहती है। बता दें कि टीएमसी नेता को जांच एजेंसी का समन ऐसे समय में मिला है, जब पार्टी ने उनको प बंगाल की कृष्णानगर सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। सियासी जानकारों का मानना है कि एजेंसी के समन से उनके समक्ष चुनावी मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। बता दें कि ईडी ने महुआ को इससे पहले भी दो बार समन भेजा है। हालांकि पहले के दोनों समन कैश फॉर क्वेरी मामले से जुड़े बताये जाते हैं। 

महुआ के आवास में हो चुकी है छापेमारी 
कुछ दिनों पहले सीबीआई की टीम ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी ने उनको दो बार समन भेजा था। गौरतलब है कि कैश फॉर क्वेरी मामले में दोषी पाये जाने पर मोइत्रा की ससंद सदस्यता खत्म हो चुकी है। 2023 के दिसंबर में उनको लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था। बहरहाल, ताजा समन के अनुसार उनपर जांच एजेंसी उनसे विदेशी खातों से लेनदेन के मामले में पूछताछ करना चाहती है। हालांकि महुआ मोइत्रा ने समन को अनुचित और राजनीति से प्रेरित बताया है। 

ये है पूरा मामला 

गौरतलब है कि ‘कैश फोर क्वेरी’ मामले में BJP सांसद निशिकांत दुबे ने 2023 में TMC नेता महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था। कहा है कि मोइत्रा की संसदीय मेल आईडी को दुबई में 47 बार खोला गया। इतनी ही बार ईमेल आईडी यानी संसद पोर्टल से लोकसभा में सवाल भी पूछे गये। निशिकांत ने आगे कहा था कि अगर ये खबर सही है तो देश के सभी सांसदों को महुआ के खिलाफ गोलबंद हो जाना चाहिये। ससंदीय ईमेल के माध्यम से हीरानंदानी के लिए हीरनंदानी ने ही लोकसभा में सवाल पूछे। जांच के बाद मामले को सही पाया गया और महुआ की सांसद सदस्यता रद्द कर दी गयी थी।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Mahua moitraelectionEDsummon