logo

प्रतिक्रिया : इस्लामिक देशों से माफी ना मांगे भारत! नुपूर शर्मा मामले में नीडरलैंड के सांसद का बड़ा बयान

इस्लामिक देशों से माफी ना मांगे भारत! नुपूर शर्मा मामले में नीडरलैंड के सांसद का बड़ा बयान

डेस्क: 

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्णी को लेकर केंद्र सरकार जहां बैकफुट पर नजर आ रही है वहीं इस बीच नीदरलैंड के एक सांसद का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। नीडरलैंड के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष ग्रीट विल्डर्स ने सिलसिलेवार ट्विट्स में कहा है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता के बयान पर इतनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि भारत को माफी मांगने की जरूरत नहीं है। 

इस्लामिक देशों की प्रतिक्रिया पर ध्यान ना दें! 
डच सांसद गीर्ट विल़्डर्स ने कहा कि भारत को इस्लामिक देशों की प्रतिक्रिया पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर से किए ट्वीट में लिखा है कि तुष्टिकरण कभी काम नहीं आता। इससे चीजें बदतर होती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के मेरे दोस्तों को इस्लामिक देशों से डरने की जरूरत नहीं है। उनको स्वतंत्रता के सात खड़े होना चाहिए। 

दक्षिणपंथी विचारों के सांसद हैं गीर्ट विल्डर्स
गीर्ट विल्डर्स दरअसल एक दक्षिणपंथी नेता हैं। उन्होंने ये भी दावा किया है कि अक्सर उनको जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि पैगंबर मोहम्मद के नाम पर मुझे हर दिन जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। धमकी देने से कुछ हासिल नहीं होता। मैं सच बोलना बंद नहीं करूंगा। गीर्ट विल्डर्स का ये बयान काफी सुर्खियों में है। 

बीजेपी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को निलंबित किया
गौरतलब है कि 5 जून को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा को 6  साल के लिए निलंबित कर दिया वहीं दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के प्रभारी नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बीजेपी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बयान के लिए खेद भी जताया है।

कतर में तो भारतीय दूतावास ने लिखित स्टेटमेंट जारी किया। सत्तारूढ़ बीजेपी के इस कदम को लेकर कहा जा रहा है कि वो मुस्लिम देशों के दवाब में झुक गई और प्रवक्ता पर कार्रवाई की।