द फॉलोअप डेस्क
ब्रेकअप की सनक आज मौत का कारण बन गई। दरअसल एक्स गर्लफ्रेंड के अपहरण के बाद कार ब्लास्ट में युवक यानी बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। मिली खबर के अनुसार, ब्रेकअप की सनक और हाईवे पर 'लाइव' मौत का ये तांडव कई लोगों ने देखा। बेंगलुरु से तुमकुर जा रहे नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार को जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई। एक चलती कैब अचानक जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेकअप से बौखलाए एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका का अपहरण कर तुमकुर हाईवे पर चलती उबर कैब के भीतर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद कार में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में आरोपी खुद जिंदा जल गया।

कैस हुआ ये हादसा
आरोपी का नाम नागेंद्र है, जो लड़की द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज था और उसे जबरन अगवा कर अंकोला ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में जब उसने लड़की पर चाकू चलाया, तो ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी, जिससे घायल प्रेमिका और ड्राइवर कार से बाहर कूदने में सफल रहे। उनके निकलते ही नागेंद्र ने कार के भीतर ही पेट्रोल बम से जोरदार धमाका कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
