बेंगलुरु:
किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला हुआ। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब राकेश टिकैत बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पुलिस ने स्याही फेंकने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
#WATCH Black ink thrown at Bhartiya Kisan Union leader Rakesh Tikait at an event in Bengaluru, Karnataka pic.twitter.com/HCmXGU7XtT
— ANI (@ANI) May 30, 2022
राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाया आरोप
हमले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि स्याही फेंकने की ये घटना सरकार की मिलीभगत से कराई गई है। दरअसल, राकेश टिकैत कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे।

सोशल मीडिया में वायरल है घटना का वीडियो
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति तेजी से मंच की तरफ जाता है और राकेश टिकैत के चेहरे को लक्ष्य करके स्याही फेंकता है। वहां खड़े कार्यकर्ता उस व्यक्ति को पकड़ लेते हैं। वीडियो में दो पक्षों को आपस में एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते भी देखा जा सकता है।