नई दिल्ली :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर- मंतर पर जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर में 1990 का दौरा फिर से लौट आया है। हालत दिन ब दिन बदतर होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की जान बचाने में नाकाम साबित हो रही है। कश्मीरी पंडित पलायन करने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आज कश्मीरी पंडितों की हत्या से पूरा देश दुखी है। उन्होंने ने कश्मीर में मारे गये नागरिकों और शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कश्मीरी पंडितों की जान बचाने के लिए बीजेपी के पास कोई सुरक्षा की योजना नहीं
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की जान बचाने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इनकी की मदद के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा से तैयार रही है और आज भी साथ है। केजरीवाल ने कहा कि घाटी में मर्डर होने के बाद गृह मंत्री ने मीटिंग बुलाई। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जी आपने मीटिंग बहुत कर ली अब कुछ एक्शन करके दिखाओ।
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर जन आक्रोश रैली | LIVE https://t.co/iMA75OsYq8
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 5, 2022
केजरीवाल ने राखी अपनी चार मांग
सीएम केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग को रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार से चार मांग की है जो इस प्रकार है -
केंद्र के पास कश्मीरी पंडितों और पुलिस की हत्या को रोकने का क्या प्लान है। कश्मीरी पंडितों से भरवाया गया बॉन्ड कैंसल हो। कश्मीरी पंडितों की सभी मांगों को पूरा किया जाएकश्मीरी पंडितों को सुरक्षा दी जाए। केंद्र के पास कश्मीरी पंडितों और पुलिस की हत्या को रोकने का क्या प्लान है।कश्मीरी पंडितों से भरवाया गया बॉन्ड कैंसल हो। कश्मीरी पंडितों की सभी मांगों को पूरा किया जाए।इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने की भी मांग की गई हैं।