logo

क्राइम : 14 साल की लड़की ने अपने रेपिस्ट मार डाला, 1 महीने से कर रहा था रेप

14 साल की लड़की ने अपने रेपिस्ट मार डाला, 1 महीने से कर रहा था रेप

अलवरः
18 मई को राजस्थान के भिवाड़ी में सड़क किनारे पूर्व सरपंच के बेटे की लाश मिली थी।  यह मामला इतना सामन्य नहीं था। पुलिस का कहना है कि गांव की ही 14 वर्षीय लड़की ने युवक की हत्या की थी। इस मामले में कहा जा रहा है कि मृतक युवक जब जिंदा था तब वह लड़की को काफी समय से ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। इसके साथ ही वह अब कहने लगा था कि उसके दोस्त भी अब लड़की का दुष्कर्म करेंगे। लड़की को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खेत में बुलाकर युवक को मार डाला। मामला अलवर के कोटकासिम इलाके का है।


लड़की ने पूरी सच्चाई उगली
भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। 18 मई को उसकी लाश मिली थी।  परिवार वालों को लगा कि उसकी मौत गिरने से हुई है। लेकिन अंतिम संस्कार के समय विक्रम के गले पर पर खून के धब्बे भी मिले। जिसकी सूचना परिजन ने पुलिस को। जांच में सबसे पहले पुलिस का शक गांव की ही 14 साल की लड़की पर गई। पुलिस ने लड़की पर सख्ती दिखाई तो वह टूट पड़ी और पूरी सच्चाई कह दी। 17 मई की शाम लड़की ने विक्रम को इशारा कर खेत में बुलाया था वह नशे में धुत था इसलिए उससे मिलन चला गया इसके बाद लड़की ने अपने दुपट्टे से विक्रम का गला घोंटकर मार डाला। मौके पर ही पुलिस को विक्रम का मोबाइल भी मिला। जांच में नाबालिग की रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली। तलाशी में मौके पर एक जगह जली हुई चुन्नी का टुकड़ा मिला


गांव के लड़के के साथ था अफेयर 
ASP साहू ने बताया कि लड़की विक्रम यादव के घर पानी लाने जाया करती थी। भरने एक दिन उसने अपने प्रेमी से बात करने के लिए विक्रम का फोन मांगा। दोनों के बीच जो बात हुई वह फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। लड़की का एक साल से गांव के लड़के के साथ अफेयर था। विक्रम लड़की को धमकाने लगा और उसके साथ लगातार रेप करने लगा।  लड़की का कहना है कि विक्रम उससे कहता था कि वह उसके दोस्तों के साथ भी रिलेशन बनाए यह बात लड़की को अच्छी नहीं लगी। 2 अन्य युवक भी लड़की का पहले से रेप कर रहे थे। करीब 6 महीने पहले उनको भी उसके अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों युवक लड़की को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहे थे।

 

तीन लोग गिरफ्तार 
कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि नाबालिग को डिटेन कर अलवर के नारी निकेतन में भेजा गया है। नाबालिग ने विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है। पूछताछ की तो यह सारा खुलासा हुआ।